Leaves Art Viral Video: सोशल मीडिया पर कब क्या दिख जाए और कब किसकी प्रतिभा को पंख मिल जाए, इसके बारे में कोई कुछ नहीं कह सकता। इंटरनेट पर अक्सर कुछ न कुछ ऐसे वीडियो दिख जाते हैं, जिसे देख सिर्फ मुंह से तारीफ ही निकलता है। ऐसा ही एक वीडियो हम आपके लिए लेकर आए हैं, जिसे देख आपके दिमाग की फ्यूज उड़ने वाली है।
सुई-धागा की मदद से बना दिया चिड़िया वाला आर्ट (X)
सोशल मीडिया पर शेयर किए गए इस वीडियो में आपको एक आर्ट दिखेगा। ये आर्ट एक पत्ते पर बनाया गया है, जिसमें सुई-धागे की मदद से एक चिड़िया बनाया गया है, जो बेहद ही खूबसूरत लग रहा है। एकबारगी देखने पर ऐसा लग रहा है जैसे कि सच में चिड़िया बैठी हो। लोगों का कहना है कि ऐसी अद्भुत प्रतिभा को एक नई उड़ान और पहचान मिलनी चाहिए। शख्स ने वाकई गजब की कलाकारी की है।
सुई-धागा की मदद से बना दिया चिड़िया वाला आर्ट
एक्स पर शेयर किए गए इस वीडियो पर काफी लोगों की प्रतिक्रियाएं भी देखने को मिली हैं। ऐसे में एक यूजर ने लिखा है कि बहुत ही शानदार आर्ट बनाया है। वहीं, एक अन्य यूजर ने लिखा है कि ऐसी शानदार प्रतिभा के लिए एक सैल्यूट तो बनता है। बता दें, इस वीडियो को '@TheFigen_' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है, जिस पर अब तक 2 लाख से अधिक व्यूज आ चुके हैं।
