वायरल न्यूज़

Dance Video: लाल साड़ी में लड़की ने किया ऐसा गर्दा डांस, मूव्स देख दिल की धड़कन बढ़ जाएगी

इंस्टाग्राम पर एक लड़की का डांस वीडियो काफी वायरल हो रहा है, जिसमें लड़की ने लाल रंग की साड़ी पहनी है, जिसमें वह बेहद ही शानदार डांस किया है।

Image

लाल साड़ी पहनकर लड़की ने मचाया गर्दा (Instagram)

KEY HIGHLIGHTS
  • लड़की ने किया गजब का डांस
  • लाल साड़ी में मचाया गर्दा
  • जमकर वायरल हो रहा ये वीडियो

Desi Girl Dance Video: इंटरनेट पर डांस के कई सारे वीडियो वायरल होते रहते हैं। इन वीडियो में कुछ न कुछ अंदाज लोगों को इतना पसंद आ जाता है कि लोग भूल ही नहीं पाते हैं। ऐसे वीडियो अक्सर देखने को मिल जाते हैं। हाल ही में शेयर किए गए एक वीडियो को हम आपके लिए लेकर आए हैं, जो बेहद ही कमाल की है। इस वीडियो को देखकर आप भी इस लड़की के दीवाने बन जाएंगे।

सोशल मीडिया पर शेयर किए गए इस वीडियो में एक लड़की लाल रंग की साड़ी में बहुत ही सुंदर डांस कर रही है। प्रियंका चोपड़ा की फिल्म के गाने देसी गर्ल ने लड़की ने कमाल का ठुमका मारा है, जिसे देख आपके दिल की धड़कन बढ़ जाएगी। लोगों का कहना है कि इतना सुंदर डांस तो कोई हीरोइन ही कर सकती है। लाल साड़ी में लड़की बेहद ही सुंदर लग रही है और उससे भी सुंदर उसका डांस है।

लाल साड़ी पहनकर लड़की ने मचाया गर्दा

इंस्टाग्राम पर शेयर किए गए इस वीडियो पर काफी लोगों की प्रतिक्रियाएं भी देखने को मिली हैं। ऐसे में एक यूजर ने लिखा है कि इतना सुंदर डांस आज तक नहीं देखा। वहीं, एक अन्य यूजर ने लिखा है कि बहुत ही शानदार मूव्स हैं। बता दें, इस वीडियो को 'dear_uhh_' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है, जिस पर अब तक 33 हजार से अधिक लाइक्स आ चुके हैं।

Kishan Gupta
किशन गुप्ताauthor

<p>देश की धार्मिक राजधानी काशी में जन्म लिया और घाटों पर खेल-कूदकर बड़ा हुआ। साल 2019 में महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में मास्टर्स डिग्री ली। यही से पत्रकारिता की शुरुआत भी हुई। इसी साल जुलाई में हैदराबाद स्थित रामोजी रॉव के स्वामित्व वाले ईटीवी भारत से करियर की शुरुआत हुई। बतौर ट्रेनी यहां एक साल से अधिक का समय बिताया। यह पहली दफा था, जब घर से दूर निकला था। लेकिन चस्का था तो काम करने, एक अच्छा पत्रकार बनने का। यहां रहकर चंद्रयान - 2 को कवर करने का मौका मिला। इसके बाद राजस्थान में शिक्षक भर्ती को लेकर उम्मीदवारों की ओर से हुए हिंसक विरोध को भी करीब से देखा। इस दौरान पथराव का भी सामना करना पड़ा। लेकिन काम करने का एक जुनून था। यह पहली दफा था, जब मैंने किसी बड़ी न्यूज को कवर किया था। इसके बाद ये सिलसिला चलता गया। कुछ समय ऐसा भी आया, जब होम पेज भी काम करने को मिला। करीब एक साल से अधिक समय बिताने के बाद ईटीवी भारत से अलविदा लिया और अपने गृह जिले में पहुंचा, जहां के एक लोकल चैनल टूडेज इंडिया न्यूज में काम करने का मौका मिला। यहां करीब डेढ़ साल से अधिक का समय बिता, जहां रहकर बनारस के साथ-साथ पूर्वांचल को भी कवर करने का मौका मिला। राजनीति और क्राइम की खबरों में खासा रूचि होने के कारण अक्सर फोकस भी इसी पर रहता था। इस दौरान कोविड के दंश को भी देखा। कोरोना काल का यह वो भयानक मंजर था, जिसकी किसी को आशंका न थी। इस दौरान खबरों के माध्यम से देश के दुख-दर्द को करीब से महसूस करने का मौका मिला। फिर मई 2022 में वनइंडिया ज्वाइन कर ली, यहां से फीचर राइटिंग की शुरुआत करते हुए मैंने ट्रैवेल पर काम करना शुरू किया। ऑफिस बैंगलोर था, तो वहां जाने के लिए काफी सोचना भी पड़ा लेकिन दिमाग में था कि बड़ा कुछ करना है तो देश की आर्थिक राजधानी के लिए निकल पड़ा। यहां काफी कम समय ही बिता, करीब 9 महीने तक काम करने के बाद यहां से अलविदा लिया। फिर समय आया देश के प्रतिष्ठित संस्थान टाइम्स नेटवर्क से जुड़ने का। मार्च 2023 में मैं Timesnowhindi.com के वायरल टीम से जुड़ा। इस बीच तमाम ट्रेंडिंग, वायरल और अजब-गजब जैसी कई खबरें की। बीट अलग होने के कारण थोड़ा चैलेंजिंग था लेकिन उस चैलेंज को पूरा करते हुए और चुनौतियों का सामना करते हुए आज एक साल से ऊपर का समय हो गया है।</p>

और पढ़ें
End of Article