Australian University Annual Function: कॉलेज फंक्शन के बारे में तो आप सभी ने सुना ही होगा। हर साल कॉलेज में एनुअल फंक्शन किए जाते हैं, जिसमें नए और पुराने छात्र जमकर मौज करते हैं, नाचते-गाते हैं और झूमते हैं। ऐसा लगभग हर यूनिवर्सिटी में होता है। एक ऐसा ही डांस वीडियो हम आपके लिए लेकर आए हैं, जो इतना कमाल का है कि आप इसे देखते रह जाएंगे।
सोशल मीडिया पर शेयर किए गए इस वीडियो में आपको एक भारतीय छात्रा नजर आएगी, जो ऑस्ट्रेलियाई यूनिवर्सिटी में डांस का डंका बजा रही है। इस दौरान बॉलीवुड के आइटम सॉन्ग 'फेविकोल से' पर लड़की ने बेहद ही सुंदर डांस किया है। सबसे खास ये है कि इस दौरान लड़की ने भारतीय परिधान पहना था, जो शायद पहली बार है। क्योंकि भारतीय व सांस्कृतिक परिधान में आज तक किसी ने आइटम सॉन्ग पर डांस नहीं किया है।
भारतीय छात्रा ने 'फेविकोल से' गाने पर मचाया गर्दा
इंस्टाग्राम पर शेयर किए गए इस वीडियो पर काफी लोगों की प्रतिक्रियाएं भी देखने को मिली हैं। ऐसे में एक यूजर ने लिखा है कि ऑस्ट्रेलियाई यूनिवर्सिटी में देसी गर्ल का जलवा। वहीं, एक अन्य यूजर ने लिखा है कि भारतीय लोगों का डंका दुनिया के हर कोने में है। बता दें, इस वीडियो को '_hima_aby_' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है, जिस पर अब तक 19 हजार से अधिक लोग लाइक कर चुके हैं।
