Viral Video: जेब्रा बनने का नाटक करना शख्स को पड़ा भारी, शेरनियों ने इस तरह निकाली हेकड़ी

  • Agency by: Agency
  • Updated Sep 29, 2022, 04:57 PM IST

Viral Video: एक शख्स जेब्रा जैसे कपड़े पहनकर जानवरों को डराने की कोशिश कर रहा था। लेकिन, ऐसा करना शख्स को पड़ गया भारी और शेरनियों के झुंड ने उसकी हालत ऐसी कर दी, जिसे वो कभी नहीं भूल पाएगा।

KEY HIGHLIGHTS
  • जेब्रा बनकर जानवरों को डरा रहा था शख्स
  • शेरनियों ने शख्स पर कर दिया हमला
  • वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

Animal Viral Video: सोशल मीडिया पर जानवरों के एक से एक मजेदार वीडियो (Trending Video) शेयर होते रहते हैं। इनमें कुछ वीडियो (Animal Viral Video) तो काफी क्यूट होते हैं, जबकि कुछ को देखकर लोगों के पसीने छूट जाते हैं। वहीं, कुछ वीडियो (Shocking Video) पर तो यकीन करना मुश्किल हो जाता है। ऐसे में एक आदमी जानवर बनकर जानवरों को ही डराने की कोशिश कर रहा था। लेकिन, ऐसा करना उसको भारी पड़ गया और फिर उसकी जो हालत हुई उसे वो शायद ही जिंदगी में कभी भूल पाए। यकीन मानिए, वीडियो देखकर आपको हैरानी भी होगी और शख्स की 'मूर्खता' पर दया भी आएगी।

आमतौर पर लोग जानवरों से दूरी बनाकर रखते हैं। हालांकि, कुछ लोग ऐसे भी होते हैं, जिन्हें जानवरों से दोस्ती करना और उनके साथ समय बिताना अच्छा लगता है। लेकिन, कुछ ऐसे भी होते हैं, जिन्हें जानवरों को परेशान करने में मजा आता है। कई बार तो लोगों को कामयाबी मिल जाती है, जबकि कई बार परिणाम खतरनाक भी हो जाता है। इस वीडियो में आपको कुछ ऐसा ही देखने को मिलेगा। वीडियो में आप देख सकते हैं एक शख्स जेब्रा जैसे कपड़े पहनकर जानवरों के बीच टहलने लगता है। उसे देखकर जेब्रा डर कर भागने लगते हैं। लेकिन, जब शख्स का सामना शेरनियों से होता है तो उसकी सारी हेकड़ी निकल जाती है।

End of Feed