Viral Video: आग से खेल रहा था शख्स, स्टंटबाजी में हो गई ऐसी हालत देखकर रोंगटे खड़े हो जाएंगे

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 25, 2022, 01:36 PM IST

Stunt Video: सोशल मीडिया पर स्टंट का एक खतरनाक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देखकर लोगों के रोंगटे खड़े हो गए। यकीन मानिए इस वीडियो को देखने के बाद आप भी सन्न रह जाएंगे।

KEY HIGHLIGHTS
  • चौंकाने वाल है स्टंट का ये वीडियो
  • आग के साथ खतरनाक स्टंट कर रहा था शख्स
  • नजारा देखकर लोगों के रोंगटे खड़े हो गए

Fire Stunt Viral Video: आज कल फेमस होने के लिए लोग कुछ हटकर करना चाहते हैं। जिससे उनका नाम हो सके और उनकी एक अलग पहचान हो। कुछ लोग तो इसके लिए अपनी जान तक की बाजी लगा देते हैं। हैरतअंगेज कारनामे में कुछ को कामयाबी मिल जाती है, तो कुछ के साथ घटनाएं भी घट जाती है। सोशल मीडिया पर आपको इस तरह के कई वीडियो (Stunt Video) भी देखने को मिल जाएंगे। कुछ वीडियो को देखकर तो आंखों पर यकीन तक करना मुश्किल हो जाता है। स्टंट का एक ऐसा ही वीडियो (Shocking Video) लोगों के बीच धमाल मचा रहा है, जिसे देखकर किसी के भी रोंगटे खड़े हो जाए।

Fire Stunt Video

आग से स्टंट कर रहा था शख्स, (Photo Credit- Instagram)

आपने कई लोगों को आग से करतब करते हुए देखा होगा, जो ड्रैगन की तरह मुंह से आग निकालते हैं। ये स्टंट काफी रिस्की भी होता है, क्योंकि कई बार घटनाएं भी घट जाती है। एक शख्स के साथ भी कुछ ऐसा ही हुआ, जब वो आग से खेल रहा था। वायरल वीडियो (Viral Video) में आप देख सकते हैं किस तरह वो ड्रैगन की तरह मुंह से आग निकाल रहा है। शख्स मुंह से पेट्रोल निकालता है, लेकिन उसका चेहरा भी आग के संपर्क में आ जाता है। परिणाम ये होता है कि आग शख्स के चेहरे पर पकड़ लेती है। आग लगने के कारण वो बौखलाने लगता है। हालांकि, वहां मौजूद अन्य लोग किसी तरह आग को बुझाते हैं। देखें वीडियो...

End of Feed