गजब ! एक मिनट में 25 सेबों को हाथ से कुचलकर शख्‍स ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, इंस्‍टाग्राम पर वायरल हो रहा VIDEO

Viral Video: गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड ने कहा कि, 'उसे अपनी पकड़ की ताकत पर भरोसा है और इस चुनौती के माध्यम से उसका आत्मविश्वास बढ़ाने का लक्ष्य है।' यह भी पता चला कि उसने अपना विश्व रिकॉर्ड बनाने का प्रयास पूरा करने के बाद उन सेबों चटनी बनाई।

Viral Video: सेब को उसकी कई गुणवत्‍ता और खासियतों के लिए जाना जाता है। इन खासियतों में उसकी मजबूती भी शामिल है क्योंकि वो दूसरे सामन्य फलों की तरह गूदेदार या मांसल नहीं होते हैं। इन दिनों इंस्‍टाग्राम पर एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है। इसमें शख्‍स को कई सेबों को सिर्फ हाथ से कुचलते हुए दिखाया गया है। उन्होंने गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड (GWR) बनाने के लिए यह कारनामा करने का प्रयास किया और पिछले रिकॉर्ड को चार से तोड़ने में सफल रहे। शख्‍स का नाम योशीहिरो युजी बताया जा रहा है जो जापान के रहने वाले हैं। इन्‍होंने 25 फलों को कुचलकर एक मिनट में सबसे ज्‍यादा सेब कुचलने का विश्व रिकॉर्ड बनाया।

सेब कुचलता शख्‍स।

गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड ने कहा कि, 'उसे अपनी पकड़ की ताकत पर भरोसा है और इस चुनौती के माध्यम से उसका आत्मविश्वास बढ़ाने का लक्ष्य है।' यह भी पता चला कि उसने अपना विश्व रिकॉर्ड बनाने का प्रयास पूरा करने के बाद कुचले हुए सेबों से सेब की चटनी बनाई। गौरतलब है कि, यह रिकॉर्ड 2024 में बनाया गया था मगर GWR ने हाल ही में इंस्टाग्राम पर अपनी उपलब्धि का एक वीडियो साझा किया और इसे बहुत रुचि मिली है।

End of Feed