Today Viral Video: सोशल मीडिया की 'दुनिया' में कई बार आपको ऐसी-ऐसी चीजें देखने को मिल जाएंगी, जिनपर यकीन तक करना मुश्किल हो जाता है। क्योंकि, कुछ लोग जुगाड़ और अजीबोगरीब क्रिएटिविटी से ऐसी चीजें बना देते हैं, जिनके बारे में हम आप कल्पना भी नहीं कर सकते। इसी कड़ी में एक ऐसा वीडियो (Jugaad Video) सामने आया है, जिसे देखकर आप ना केवल हक्के-बक्के रह जाएंगे, बल्कि शख्स की क्रिएटिविटी देखकर सोच में पड़ जाएंगे। आलम ये है कि लोग इस वीडियो (Trending Video) को काफी पसंद कर रहे हैं और शख्स की तारीफ भी कर रहे हैं।
क्या आइडिया है भाई...(Photo Credit- Instagram)
ये तो हम सब जानते हैं इस दुनिया में अजीबोगरीब लोगों की कमी नहीं है। तभी तो कुछ लोग ऐसी चीजें बना देते हैं, जिनके बारे में बड़े-बड़े दिग्गज सोच भी नहीं सकते। इस वायरल वीडियो (Viral Video) में आप बुलेट मोटरसाइकिल का बदला हुआ स्वरूप देखेंगे। जिस तरह शख्स ने बुलेट बाइक को साइकिल में बदला उसे देखकर कंपनी ने भी कभी अपनी बाइक को ऐसे इमेजिन नहीं किया होगा। वीडियो में आप देख सकते हैं किस तरह शख्स को बुलेट बाइक को साइकिल में बदल दिया है। दूर से देखने पर तो ये बुलेट बाइक ही लगती है। लेकिन, जैसे ही शख्स नजदीक आता है चौंकाने वाली सच्चाई सामने आ जाती है। शख्स ने बुलेट बाइक की बॉडी का इस्तेमाल करके मजेदार साइकिल बना दी है। हालांकि, शख्स ने क्या सोचकर ऐसा किया इसके बारे में जानकारी तो नहीं मिली, लेकिन आइडिया और वीडियो सोशल मीडिया पर धमाल मचा रहा है। देखें वीडियो...
क्या धांसू जुगाड़ है भाई?
वीडियो देखकर आप भी जरूर सोच में पड़ गए होंगे। अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। इंस्टाग्राम पर इसे 'prince_raj9927' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो को अब तक लाखों लोग देख चुके हैं। जबकि, करीब 10 लाख लोगों ने वीडियो को पसंद किए हैं। वहीं, मजे लेते हुए लोग वीडियो पर कमेंट कर रहे हैं। किसी का कहना है कि भाई ने तो कमाल कर दिया। जबकि, कुछ लोगों का कहना है कि बुलेट के साथ ऐसा मजाक कौन करता है?
वायरल (Viral News in Hindi) ट्रेंडिंग और अजब-गजब (Ajab Gajab News) की लेटेस्ट न्यूज और हिन्दी में पढ़ें और Times Now Navbharat Live TV पर देखें। देश-दुनिया की हर ट्रेंडिंग वीडियो (Viral Video) वायरल, शॉकिंग और अनोखी खबरें पढ़ने के लिए जुड़ें रहें Times Now Navbharat के साथ।
