Viral Video: आपने सोशल मीडिया पर बहुत सारे अजीबोगरीब वीडियो देखे होंगे। आजकल युवाओं पर ऊटपटांग हरकतें करके और उसका वीडियो बनाकर इंटरनेट पर पोस्ट करके वायरल होने का भूत सवार है। आपने देखा होगा कि इस चक्कर में कई युवा अपनी जान भी दांव पर लगाने से बाज नहीं आते हैं। इसके साथ ही कुछ इतनी वीभत्स हरकतें करते हैं, जिन्हें देखकर लोगों का मूड खराब हो जाता है। सोशल मीडिया पर एक ऐसा ही वीडियो वायरल हो रहा है।
रील्स की पागलपंती (इंस्टाग्राम)
वीडियो देखकर आपका माथा हो जाएगा खराब
इस वीडियो को देखकर यकीनन आपका माथा ठनक जाएगा और आप सोच में पड़ जाएंगे कि रील्स के चक्कर में लोग क्या-क्या नहींं करने लगे हैं। वीडियो में जो देखने को मिलेगा, वैसा शायद ही आपने पहले कभी देखा होगा। वायरल वीडियो में देख सकते हैं कि एक शख्स ने अपने हाथ में रोटी पकड़ी हुई है। इसके बाद वह एक ऐसी जगह जाता है, जहां गोबर पड़ा हुआ है। इसके बाद वह गोबर के पास बैठ जाता है। यहीं पर शख्स बहुत ही वीभत्स हरकत करता है। देखें वीडियो-
आप देख सकते हैं कि शख्स एक हाथ में रोटी पकड़ता है और दूसरे हाथ से गोबर को रोटी में लगा देता है। इसके बाद रोटी को मोड़कर शख्स खाने लगता है। वीडियो देखकर लोगों को घिन आ गई है। यूजर्स ने इस वीडियो के कमेंट बॉक्स में शख्स की जमकर खिंचाई की है। लोग कह रहे हैं कि अब रील्सबाजों ने तो हद कर दी है। वीडियो को viralvideop नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है। (फिलहाल, टाइम्स नाऊ नवभारत इस वीडियो के सत्यता की पुष्टि नहीं करता है।)
