वायरल न्यूज़

Video: मेमने के लिए खुदा बनकर आया कुत्ता, तेंदुए से लड़कर बचाई जान, खुद हो गया लहूलुहान

Viral Video: आप देख सकते हैं कि भोटिया नस्ल का एक पहाड़ी कुत्ता भेड़ के बच्चों की जान बचाने के लिए तेंदुए से भिड़ जाता है। वीडियो में देखा जा सकता है कि कुत्ते और तेंदुए में दोनों में काफी देर तक लड़ाई चलती रहती है।

Image

कुत्ते और तेंदुए की लड़ाई

KEY HIGHLIGHTS
  • हिमाचल से सामने आया हैरान करने वाला वीडियो
  • भगवान बनकर मेमने की रक्षा करता है कुत्ता
  • खुद जख्मी होकर तेंदुए से बचाई मेमने की जान

Viral Video: हिमाचल प्रदेश के कुल्लू से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक पहाड़ी कुत्ते ने अपनी जान पर खेलकर मेमने की जान बचाई। वीडियो देखकर आपके होश उड़ जाएंगे। आप देख सकते हैं कि कुत्ता भगवान बनकर मेमने की रक्षा करने आता है और अपनी जान पर खेलकर तेंदुए से उसकी जान बचाता है। इस दौरान कुत्ता बुरी तरह से जख्मी भी हो जाता है, लेकिन मेमने को कुछ होने नहीं देता है। वीडियो देखकर लोगों को यकीन नहीं हो रहा है।

वायरल वीडियो देखकर यकीन नहीं कर पाएंगे

वायरल वीडियो हिमाचल की सैंज घाटी का है। वीडियो में आप कुत्ते और तेंदुए की खौफनाक लड़ाई देख सकते हैं। वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। आप देख सकते हैं कि भोटिया नस्ल का एक पहाड़ी कुत्ता भेड़ के बच्चों की जान बचाने के लिए तेंदुए से भिड़ जाता है। वीडियो में देखा जा सकता है कि कुत्ते और तेंदुए में दोनों में काफी देर तक लड़ाई चलती रहती है। इस दौरान वहां मौजूद किसी व्यक्ति ने लड़ाई का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया। देखें वीडियो-

बता दें कि तेंदुए से लड़ाई के बाद कुत्ता गंभीर रूप से घायल हो जाता है, लेकिन मेमने को कुछ होने नहीं देता है। अंत में तेंदुआ थक-हार वहां से भाग जाता है। बताया जा रहा है कि तेंदुआ भेड़ और उसके बच्चे पर हमले के लिए आया था। इस वीडियो में कुत्ते की बहादुरी देखकर लोग हैरान रह गए हैं।

Aditya Sahu
आदित्य साहूauthor

आदित्य साहू टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स और ट्रेडिंग कंटेंट लिखतें हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने के बाद वह पिछले 10 सालों से मीडिया में सक्रिय हैं। स्पोर्ट्स इवेंट की रियल टाइम कवरेज, डाटा टॉपिक्स और अनोखे कंटेंट आइडियाज को आकर्षक और एंगेजिंग तरीके से प्रस्तुत करना आदित्य की खासियत है। उनकी कॉपी राइटिंग और इंटरेस्टिंग हेडलाइन बनाने की क्षमता उन्हें डिजिटल दुनिया में अलग पहचान देती है। 15,000 से अधिक बायलाइन स्टोरी पब्लिश कर चुके आदित्य का लक्ष्य हर खबर को यूनिक एंगल और स्टोरीटेलिंग के रोचक अंदाज में पेश करना है।

और पढ़ें
End of Article