वायरल न्यूज़

Viral: कार से बारात लेकर आया कुत्ता, डोली में हुई दुल्हन की विदाई, देखें सबसे अजीबोगरीब शादी का Video

Dog Wedding Video: वीडियो में आप देख पाएंगे कि दूल्हा बना कुत्ता बेहद की शानदार कार से अपनी बारात लेकर आता है। वहीं दुल्हन की विदाई भी डोली में बहुत ही शानदार होती है। पंडितजी पूरे मंत्रोच्चार के साथ कुत्ते की शादी करवाते हैं।

Image

कुत्ते की शादी (इंस्टाग्राम)

KEY HIGHLIGHTS
  • बहुत ही भव्य तरीके से हुई कुत्ते की शादी
  • पंडितजी ने मंत्र पढ़कर करवाई शादी
  • कुत्ते ने दुल्हन को पहनाया मंगलसूत्र

Dog Wedding Video: आपने इंसानों की शादी धूमधाम से होती देखी होगी। आजकल लोग महंगी-महंगी कारों से अपनी बारात लेकर आते हैं, वहीं दुल्हन की विदाई भी बेहद शानदार तरीके से होती है। दूसरी तरफ सोशल मीडिया पर एक शादी का वीडियो वायरल हो रहा है, इस वीडियो को देखकर आपकी आंखें खुली की खुली रह जाएंगी। इसे आप दुनिया की सबसे अजीबोगरीब शादी तो कहेंगे ही, इसके साथ ही आप सोचने पर मजबूर हो जाएंगे।

पूरे रीति-रिवाज से हुई कुत्ते की शादी

वीडियो में आप देख पाएंगे कि यह शादी किसी इंसान की नहीं बल्कि एक कुत्ते की है। आपने किसी कुत्ते की इतनी धूमधाम से शादी के बारे में शायद ही कभी सोचा होगा। वीडियो में आप देख पाएंगे कि दूल्हा बना कुत्ता बेहद की शानदार कार से अपनी बारात लेकर आता है। वहीं दुल्हन की विदाई भी डोली में बहुत ही शानदार होती है। यहांं तक कि शादी की रस्में भी बहुत भव्य तरीके से निभाई जाती हैं। वीडियो देखकर आप अपना दिल हार बैठेंगे। आपने शायद ही ऐसी अनोखी शादी कभी देखी होगी। देखें वीडियो-

बता दें कि दूल्हे का नाम रियो है और दुल्हन का नाम रिया है। आप देख सकते हैं कि कुत्ते की शादी में काफी लोग इकट्ठा हुए हैं। इस दौरान शादी की लगभग सभी रस्में निभाई जाती हैं। यहां तक कि दूल्हा-दुल्हन के फेरे भी करवाए जाते हैं। दूल्हा अपनी दुल्हन को मंगलसूत्र भी पहनाता है। वहीं सालियां जूता चुराई की रस्म भी करती हैं। सबसे अहम बात यह है कि पंडितजी पूरे मंत्रोच्चार के साथ कुत्ते की शादी करवाते हैं। वीडियो को vbt_world.017 नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है।

Aditya Sahu
आदित्य साहूauthor

आदित्य साहू टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स और ट्रेडिंग कंटेंट लिखतें हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने के बाद वह पिछले 10 सालों से मीडिया में सक्रिय हैं। स्पोर्ट्स इवेंट की रियल टाइम कवरेज, डाटा टॉपिक्स और अनोखे कंटेंट आइडियाज को आकर्षक और एंगेजिंग तरीके से प्रस्तुत करना आदित्य की खासियत है। उनकी कॉपी राइटिंग और इंटरेस्टिंग हेडलाइन बनाने की क्षमता उन्हें डिजिटल दुनिया में अलग पहचान देती है। 15,000 से अधिक बायलाइन स्टोरी पब्लिश कर चुके आदित्य का लक्ष्य हर खबर को यूनिक एंगल और स्टोरीटेलिंग के रोचक अंदाज में पेश करना है।

और पढ़ें
End of Article