Viral Video: सोशल मीडिया पर इन दिनों एक बेहद प्यारा और भावुक वीडियो लोगों का दिल जीत रहा है। इस वायरल वीडियो में एक बहुत बूढ़े बाबा जी जमीन पर कमर झुकाकर बैठे हैं। उन्होंने पुराने कपड़े और चादर ओढ़ रखी है। उम्र का असर उनके चेहरे और आंखों में साफ नजर आता है। वह लोगों से मदद मांगने के लिए अपने हाथ आगे फैलाए रहते हैं। तभी वहां दो छोटी बच्चियां आती हैं। एक बच्ची गुलाबी जैकेट और सफेद पैंट पहने होती है, जबकि दूसरी पीली शर्ट में होती है। गुलाबी जैकेट वाली बच्ची बहुत मासूम लगती है। वह मुस्कुराते हुए बाबा जी के पास जाती है और अपनी जेब से 10 रुपये का नोट निकालती है। वह बड़े प्यार से वह नोट बाबा जी के हाथ में रख देती है।
Viral Video: छोटी मासूम ने भीख मांगने वाले बाबा को दिए 10 रुपये, देखें वीडियो (Photo: X/@renuy305)
वायरल वीडियो ने जीता लोगों का दिल
बच्ची का यह छोटा-सा काम देखकर कोई भी भावुक हो सकता है। बाबा जी पहले उस नोट को देखते हैं, फिर बच्ची के चेहरे की तरफ देखते हैं। उनके चेहरे पर एक प्यारी-सी मुस्कान आ जाती है। इसके बाद जो होता है, वहीं इस वीडियो को खास बना देता है। बाबा जी वह 10 रुपये रखने के बजाय बच्ची की जेब में वापस रख देते हैं। यह देखकर बच्ची थोड़ी हैरान हो जाती है और वहीं खड़ी रह जाती है। बाबा जी का चेहरा उस वक्त बहुत शांत और दया से भरा होता है। ऐसा लगता है जैसे वह कहना चाहते हों कि बच्ची का अच्छा दिल ही सबसे बड़ी दौलत है। उन्हें पैसे से ज्यादा उस बच्ची की मासूमियत और संस्कार पसंद आते हैं।
यह पल सिर्फ पैसे देने या लेने का नहीं है, बल्कि इंसानियत का है। बच्ची ने बिना किसी दिखावे के मदद करने की कोशिश की और बाबा जी ने उसे और भी बड़ा सबक दे दिया। उन्होंने यह बता दिया कि हर बार मदद पैसे से ही नहीं होती, बल्कि प्यार और अच्छे दिल से भी होती है। इस वीडियो को देखकर लोग कह रहे हैं कि असली अमीरी जेब में नहीं, दिल में होती है। बच्ची की मासूमियत और बाबा जी की उदारता ने सभी का दिल छू लिया है। ऐसे वीडियो हमें याद दिलाते हैं कि इस भागदौड़ भरी दुनिया में इंसानियत अभी भी जिंदा है। यह वीडियो हमें सिखाता है कि छोटे-छोटे अच्छे काम भी किसी का दिन बना सकते हैं और दिलों को जोड़ सकते हैं। यही वजह है कि यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और लोगों को भावुक कर रहा है। इस वीडियो को सोशल मीडिया के एक्स पर @renuy305 नामक अकाउंट से शेयर किया गया है। जो अब खूब देखा जा रहा है।
डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत किसी भी प्रकार के दावे की पुष्टि नहीं करता है।
