Viral Video: वेट मशीन का भौजी ने किया गजब इस्तेमाल, वीडियो देख बनाने वाले का भी घूम जाएगा दिमाग

Viral Video: सोशल मीडिया पर एक अनोखा वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक महिला रोटी बेलने के लिए वेट मशीन का इस्तेमाल करती नजर आ रही है। आमतौर पर वजन मापने के काम आने वाली मशीन को महिला ने जुगाड़ के रूप में रोटी बेलने के लिए उपयोग किया।

Jugaad Video: सोशल मीडिया आज एक ऐसी जगह बन चुका है जहां हर दिन कुछ नया और अनोखा देखने को मिल जाता है। यहां लोग अपनी कला, टैलेंट और अजीब-गरीब जुगाड़ के वीडियो शेयर करते रहते हैं। खास बात यह है कि इन वीडियो को देखने के लिए आपको कहीं जाने की जरूरत नहीं होती। आप अपने घर या ऑफिस में बैठे-बैठे ही दुनिया भर की अलग-अलग क्रिएटिविटी देख सकते हैं। अगर आप सोशल मीडिया पर एक्टिव रहते हैं, तो आपने भी कई ऐसे वीडियो देखे होंगे जिनमें लोग रोजमर्रा के कामों को आसान बनाने के लिए जुगाड़ अपनाते हैं।

Kitchen jugaad video

रोटी बनाने का नया अंदाज हुआ वायरल (फोटो: Instagram/ thanga4697)

रोटी बेलने के लिए महिला करती है वजन मापने वाली मशीन का इस्तेमाल

खासकर रोटी बेलने (Trending food video) को लेकर कई मजेदार वीडियो सामने आते रहते हैं। कोई बोतल से रोटी बेलता है, तो कोई प्लेट या गिलास का इस्तेमाल करता है। लेकिन इन दिनों जो वीडियो वायरल हो रहा है, उसने सबको हैरान कर दिया है। इस वीडियो में एक महिला रोटी बेलने के लिए वेट मशीन यानी वजन मापने वाली मशीन (Unique cooking trick) का इस्तेमाल करती नजर आ रही है। आमतौर पर इस मशीन का उपयोग लोग अपना वजन जानने के लिए करते हैं, लेकिन महिला ने इसे रोटी बेलने के लिए काम में लिया।

End of Feed