वायरल न्यूज़

Viral Video: प्लेन के अंदर पायलट ने किया ऐसा काम, देखकर आपको भी लगेगा जोरदार झटका

Viral Video: सोशल मीडिया पर एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देखकर हर कोई एक पल के लिए दंग रह गया। क्योंकि, इस वीडियो में एक पायलट ने प्लेन के अंदर ऐसा माहौल बनाया, जिसके बारे में आप सोच भी नहीं सकते हैं।

Image

प्लेन के अंदर पायल ने मचाया धमाल (तस्वीर साभार- @adamkartawijaya72)

Viral Video: सोशल मीडिया पर कब, क्या वायरल (Today Viral Video) हो जाए कुछ कहा नहीं जा सकता? कई बार तो ऐस-ऐसे नजारे देखने को मिल जाते हैं, जिनके बारे में आप सोच भी नहीं सकते? कुछ नजारे ऐसे होते हैं, जिन्हें देखकर दिमाग की बत्ती गुल हो जाती है। जबकि, कुछ मामले सीधे दिल को छू लेते हैं। वहीं, कुछ नजारे ऐसे भी होते हैं, जिनसे दुनिया हिल जाती है। इसी कड़ी में एक ऐसा वीडियो सामने आया है, जिसे देखकर आपको भी झटका लगेगा। क्योंकि, प्लेन के अंदर एक पायलट ने जमकर धमाल मचाया है। आलम ये है कि इस वीडियो पर लोग जमकर चटकारे ले रहे हैं।

आज कल हर कोई सोशल मीडिया पर फेमस होना चाहता है। इसके लिए लोग अपने-अपने अंदाज में धमाल मचाते रहते हैं। कुछ लोगों को इसमें कामयाबी मिल जाती है, जबकि कईयों का पोपट भी बन जाता है। इसी कड़ी में एक पायलट ने प्लेन के अंदर ऐसा माहौल बनाया, जिसे देखकर आप भी चौंक जाएंगे। वीडियो में आप देख सकते हैं प्लेन के अंदर दो पायलट आराम से बैठे हुए हैं। तभी एक पायलट को झटका लगता है। वहीं, बैकग्राउंड में म्यूजिक बज रहा होता है। इसके बाद जो पायलट करता है, उसे देखकर आप भी जरूर झूमने लगेंगे। देखें वीडियो...

पायलट का अनोखा अंदाज

वीडियो देखकर आप भी जरूर झूमने लगे होंगे। सोच रहे होंगे कि पायलट ने तो सच में गर्दा उड़ा दिया। इंस्टाग्राम पर इस वीडियो को 'adamkartawijaya72' नाम के पेज से शेयर किया गया है। इस मजेदार वीडियो को करोड़ों लोग अब तक देख चुके हैं। जबकि, लाखों लोगों ने इसे पसंद किए हैं। वहीं, मजे लेते हुए लोग वीडियो पर रिएक्शन दे रहे हैं। किसी का कहना है कि पायलट को अंदाज तो काफी निराला है। कुछ का कहना है कि भाई नजारा देखकर दिन बन गया। तो इस वीडियो पर आपकी क्या राय है कमेंट कर जरूर बताएं।

Kaushlendra Pathak
कौशलेंद्र पाठकauthor

कौशलेंद्र पाठक टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कार्यरत हैं। मास कम्युनिकेशन में मास्टर डिग्री हासिल करने के बाद उनका सफर ग्राउंड रिपोर्टिंग से डिजिटल डेस्क तक फैला, जहां उन्होंने कंटेंट की विविध शैलियों को नजदीक से समझा। अजब-गजब, अनोखी, सोशल और ट्रेंडिंग कंटेंट पर उनकी गहरी पकड़ और तेज न्यूज सेंस ने उन्हें डिजिटल दुनिया में एक अलग पहचान दिलाई। वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कौशलेंद्र का ध्यान हमेशा ऐसे कंटेंट पर रहता है जो रीडर्स को नई, दिलचस्प और अनजानी कहानियों से रूबरू कराए—हर बार कुछ अलग, कुछ नया।

और पढ़ें
End of Article