वायरल न्यूज़

Viral Video: दुल्हन की एंट्री में आतिशबाजी पड़ी भारी, जान पर बन आई बात, पूरा नजारा देख हिल जाएंगे!

Wedding viral video: एक शादी के दौरान ग्रैंड एंट्री करते समय दुल्हन के सिर के पास से आतिशबाजी की तेज लपटें निकल गईं। कुछ इंच की दूरी से बड़ा हादसा टल गया। वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और लोगों को शादी में सुरक्षा का ध्यान रखने की सीख दे रहा है।

Image

Indian wedding video: ब्राइडल एंट्री में लगी आग की लपटें (फोटो: X/@gharkekalesh)

Shocking wedding Video: भारतीय शादियों में आजकल ग्रैंड एंट्री और भव्य सजावट का खास ट्रेंड चल रहा है। लोग अपनी शादी को यादगार बनाने के लिए अलग-अलग तरह के इफेक्ट और आतिशबाजी का इस्तेमाल करते हैं। लेकिन कई बार यही दिखावा बड़ा खतरा बन सकता है। ऐसा ही एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक दुल्हन शादी के दौरान बड़े हादसे (Wedding accident video) से बाल-बाल बचती नजर आती है। वीडियो में दिखाई देता है कि दुल्हन हाथ में फूलों का गुलदस्ता लेकर मंडप की ओर बढ़ रही है। चारों तरफ डांस और म्यूजिक का माहौल है।

हादसे में बाल-बाल बची दुल्हन

उसके ऊपर फूलों से सजी एक खूबसूरत छतरी है, जिसमें लाइटें भी लगी हुई हैं। पूरा नजारा किसी फिल्म जैसा लगता है और मेहमान इस पल को कैमरे में कैद कर रहे हैं। इसी बीच एक शख्स हाथ में जलती हुई आतिशबाजी या मशाल लिए नजर आता है। जैसे ही वह इसे ऊपर उठाता है, उसमें से तेज चिंगारियां और आग की लपटें निकलने लगती हैं। ये लपटें दुल्हन के सिर के बेहद करीब से गुजरती हैं। कुछ पल के लिए ऐसा लगता है कि उसका घूंघट या लहंगा आग पकड़ सकता था। बस कुछ इंच की दूरी पर बड़ा हादसा टल जाता है। यहां देखें वीडियो

सबसे हैरान करने वाली बात यह है कि दुल्हन को इस खतरे का अंदाजा ही नहीं होता। वह मुस्कुराते हुए आगे बढ़ती रहती है, जबकि आसपास खड़े लोग अचानक घबरा जाते हैं। यह वीडियो लोगों को सावधान रहने की सीख दे रहा है कि शादी जैसे खुशी के मौके पर भी सुरक्षा का ध्यान रखना बेहद जरूरी है। आपको बता दें कि सोशल मीडिया के एक्स प्लेटफार्म पर इस वायरल वीडियो को @gharkekalesh नामक अकाउंट से शेयर किया गया है। जिसे अभी तक 2 लाख से ज्यादा बार देखा गया है।

डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत किसी भी प्रकार के दावे की पुष्टि नहीं करता है।

monu jha
मोनू झाauthor

मोनू कुमार टाइम्स नाउ नवभारत की डिजिटल टीम में वायरल और ट्रेंडिंग डेस्क पर काम कर रहे हैं। न्यूजरूम में 4 साल से अधिक का अनुभव रखने वाले मोनू वायरल कंटेंट, ऑफबीट खबरों और सोशल मीडिया ट्रेंड्स को पहचानने में बेहद दक्ष हैं। यूनीक एंगल तलाशने और कहानियों को आकर्षक अंदाज में प्रस्तुत करने की उनकी क्षमता उन्हें डिजिटल कंटेंट स्पेस में अलग पहचान देती है। मोनू कुमार 4,000 से अधिक स्टोरीज लिख चुके हैं, जिनमें कई वायरल रिपोर्ट्स, ट्रेंड-बेस्ड अपडेट्स और सोशल मीडिया-फोकस्ड कंटेंट शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article