वायरल न्यूज़

Fight Video: ट्रेन बन गया लड़ाई का अखाड़ा, दो लोगों के बीच जमकर चले घूंसे, फिर जो हुआ उसने चौंका दिया

Viral Video: सोशल मीडिया पर एक चौंकाने वाला वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें दो लोग ट्रेन के अंदर जमकर लड़ रहे हैं। जिसने भी यह नजारा देखा वो एक पल के लिए दंग रह गया। आलम ये है कि इस वीडियो पर लोग जमकर चटकारे ले रहे हैं।

Image

ट्रेन के अंदर लड़ाई (तस्वीर साभार- @funny_blogs__0001)

Fight Video: सोशल मीडिया पर अगर आप चक्कर लगाते हैं, तो आपको एक से एक अनोखे (Shocking Video) नजारे देखने को मिल जाते हैं। कई नजारे ऐसे होते हैं, जिनपर यकीन करना मुश्किल हो जाता है। वहीं, कुछ नजारे सीधे दिल जीतने वाले होते हैं। जबकि, कुछ नजारे तो रोंगटे खड़े कर देते हैं। इसी कड़ी में ट्रेन (Train Video) का एक ऐसा वीडियो सामने आया है, जिसे देखकर आपके दिमाग के भी परखच्चे उड़ जाएंगे। क्योंकि, दो लोगों ने ट्रेन को लड़ाई का अखाड़ा बना दिया और एक-दूसरे पर जमकर घूंसे बरसाए। इस नजारे को देखकर को हर कोई चौंक गया। इतना नहीं इस वीडियो पर लोग जमकर चटकारे ले रहे हैं।

आज कल आपको बस, ट्रेन, मेट्रो और सड़कों पर अक्सर लोग लड़ते हुए नजर आ जाएंगे। कुछ मामले तो इतने गंभीर होते हैं कि देखकर लोग हैरत में पड़ जाते हैं। जबकि, कुछ मामलों पर लोग मजे भी लेते हैं। सोशल मीडिया पर भी इन लड़ाइयों के कई वीडियो आपको देखने को मिल जाएंगे। इस वायरल वीडियो में भी आपको कुछ ऐसा ही अनोखा नजारा देखने को मिलेगा। वीडियो में आप देख सकते हैं ट्रेन के अंदर किस तरह दो लोग आप में लड़ रहे हैं। दोनों एक-दूसरे पर जमकर घूंसे बरसा रहे हैं। वहीं, बीच-बचाव करने के लिए एक अन्य शख्स भी वहां पहुंच गया। लेकिन, उसको भी घूंसा पड़ गया। आखिर, किस तरह का माहौल था आप खुद इस वीडियो में देख लें...

ट्रेन के अंदर हाहाकारी नजारा

वीडियो देखकर आप भी जरूर चौंक गए होंगे। सोच रहे होंगे कि इन लोगों ने तो गर्दा मचा दिया। इंस्टाग्राम पर इस हाहाकारी वीडियो को 'funny_blogs__0001' नाम के पेज से शेयर किया गया है। वीडियो को अब तक लाखों लोग देख चुके हैं। जबकि, 37 हजार से ज्यादा लोगों ने इसे पसंद किए हैं। वहीं, चटकारे लेते हुए लोग वीडियो पर कमेंट कर रहे हैं। एक ने लिखा- जॉन सीना और अंडरटेकर की लड़ाई चल रही है। कुछ का कहना है कि दोनों ने गर्दा मचा दिया। तो इस लड़ाई वीडियो पर आपकी क्या राय है कमेंट कर जरूर बताएं।

Kaushlendra Pathak
कौशलेंद्र पाठकauthor

कौशलेंद्र पाठक टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कार्यरत हैं। मास कम्युनिकेशन में मास्टर डिग्री हासिल करने के बाद उनका सफर ग्राउंड रिपोर्टिंग से डिजिटल डेस्क तक फैला, जहां उन्होंने कंटेंट की विविध शैलियों को नजदीक से समझा। अजब-गजब, अनोखी, सोशल और ट्रेंडिंग कंटेंट पर उनकी गहरी पकड़ और तेज न्यूज सेंस ने उन्हें डिजिटल दुनिया में एक अलग पहचान दिलाई। वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कौशलेंद्र का ध्यान हमेशा ऐसे कंटेंट पर रहता है जो रीडर्स को नई, दिलचस्प और अनजानी कहानियों से रूबरू कराए—हर बार कुछ अलग, कुछ नया।

और पढ़ें
End of Article