JCB Viral Video: पिछले कुछ दिनों से आपने देखा होगा कि JCB और बुलडोजर का इस्तेमाल अवैध घरों को गिराने में किया जा रहा है। इसी बीच सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया है। इस वीडियो को देखकर आप अपना दिल हार बैठेंगे। वीडियो में देखा जा सकता है कि एक कुत्ता गड्ढे में गिर गया था। इसके बाद एक जेसीबी उसे बचाने पहुंच जाता है। इस वीडियो को देखकर लोगों का दिल बाग-बाग हो गया है। आप देख सकते हैं कि कुत्ते गहरे गड्ढे में गिरकर झटपटा रहा था।
जेसीबी ने कुत्ते को बचाया (ट्विटर)
JCB ने बचाई कुत्ते की जान
सोशल मीडिया पर यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। यह वीडियो लोगों का ध्यान अपनी तरफ खींचता नजर आ रहा है। आप देख सकते हैंक ि किसी जगह पर कोई काम चल रहा था। इस दौरान वहां पर गड्ढा बनाया गया था। इस दौरान एक कुत्ता न जाने कैसे भटकते-भटकते वहां पहुंचता है और सीधे गड्ढे मेें चला जाता है। इसके बाद वह गड्ढे से बाहर आने के लिए छटपटाने लगता है। तभी एक जेसीबी वाले को कुत्ते के गड्ढे में गिरने की सूचना मिलती है और वह उसे बचाने निकल पड़ता है। देखें वीडियो-
Rescuing... t.co/2r0pia9sPx
— ANI (@ANI) Mar 24, 2023
जेसीबी वाला सीधे गड्ढे के पास पहुंचता है और डॉगी को बचाने की जद्दोजहद करने लगता है। इसके बाद वह जेसीबी की मदद से कड़ी मशक्कत करके कुत्ते को सही सलामत बाहर निकाल लेता है। गड्ढे से बाहर निकलकर कुत्ता बहुत ही ज्यादा खुश हो जाता है। वीडियो सामने आने के बाद लोग डॉगी का रेस्क्यू करने वाली टीम की जमकर तारीफ कर रहे हैं। वीडियो को @TheFigen_ नाम के ट्विटर अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो को जमकर देखा और शेयर किया जा रहा है।
