Viral Video: मगरमच्छ का मर्डर कर उठा ले गया यह जानवर, उसी के इलाके में कूदकर किया खौफनाक शिकार

  • Agency by: Agency
  • Updated Sep 28, 2022, 01:08 PM IST

Viral Video: जगुआर अपने बड़े-बड़े खूंखार दांतों और मजबूत जबड़ों से कठोर-से-कठोर चमड़ी वाले जानवरों को भी मौत के घाट उतार देता है। यहां तक कि वह कछुओं की मोटी-सी-मोटी खोल को भी चीर सकता है। जगुआर को कैट फैमिली का तीसरा सबसे बड़ा सदस्य माना जाता है। सिर्फ शेर और बाघ ही उससे बड़े होते हैं।

KEY HIGHLIGHTS
  • जगुआर ने किया मगरमच्छ का शिकार
  • वायरल हुआ रोंगटे खड़े करने वाला वीडियो
  • जगुआर की ताकत के आगे पस्त हुआ मगरमच्छ

Viral Video: जगुआर को कैट फैमिली का तीसरा सबसे बड़ा सदस्य माना जाता है। सिर्फ शेर और बाघ ही उससे बड़े होते हैं। इस छोटे पैरों वाले गठीले जानवार में शेर और बाघ से भी ज्यादा पॉवर होती है। वह अपने बड़े-बड़े खूंखार दांतों और मजबूत जबड़ों से कठोर-से-कठोर चमड़ी वाले जानवरों को भी मौत के घाट उतार देता है। यहां तक कि वह कछुओं की मोटी-सी-मोटी खोल को भी चीर सकता है। जगुआर को अमेरिका में सबसे बड़ी बिल्ली के रूप में जाना जाता है।

jaguar

जगुआर ने किया मगरमच्छ का शिकार

जगुआर और मगरमच्छ की लड़ाई

जगुआर और तेंदुए में बहुत से लोग कन्फ्यूज हो जाते हैं। जगुआर चौकोर चेहरे का होता है, जबकि तेंदुए का चेहरा गोल होता है। जगुआर न सिर्फ तेज दौड़ने, कूदने और पेड़ पर तेजी से चढ़ने में माहिर होता है, बल्कि पानी में तैरने में भी इसका कोई सानी नहीं है। यह हर चीज का उस्ताद होता है। दिन हो या रात हो, जगुआर हर वक्त शिकार कर सकता है। इन दिनों एक जगुआर का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि जगुआर 'पानी के जल्लाद' मगरमच्छ को भी अपना शिकार बना लेता है। देखें वीडियो-

End of Feed