VIDEO: ईरान ने बना डाली बिग ब्रांड्स की सरोजनी मार्केट, नकली स्टोर का वीडियो देख यूजर्स ने लिए मजे

Fake Brand Stores in Iran: ईरान के जिन स्‍टोर्स का वीडियो वायरल उनमें से ज्‍यादातर ब्रांड्स वेस्‍टर्न कंपनियों के हैं। इन ब्रांड्स में आपको एडिडास, गुच्ची, एच एंड एम, स्टारबक्स और सबवे जैसे ब्रांड्स के नकली आउटलेट देखने को मिलेंगे।

Fake Brand Stores in Iran: भारत में जब भी सबसे सस्‍ती बाजारों की बात होती है तो दिल्‍ली की सरोजनी मार्केट का नाम जरूर याद आता है। सरोजनी मार्केट सस्‍ते कपड़े, जूते इत्‍यादि सामग्रियों की खरीदारी के लिए देश भर में फेमस है। लेकिन क्‍या आप जानते हैं ईरान ने अपने देश में स्‍टारबक्‍स, सब-वे जैसे नामचीन ब्रांड्स की पर्सनल सरोजनी मार्केट खोल रखी है। जब ईरान की नकली मार्केट का वीडियो सामने आया तो सोशल मीडिया यूजर्स काफी ज्‍यादा चौंक गए। इंस्टाग्राम पर @uptin नामक हैंडल से वीडियो शेयर किया गया है। जिसमें बताया गया कि, वेस्‍टर्न प्रोडक्‍ट और ब्रांड्स के खिलाफ सरकार के रुख के बावजूद ईरानी खरीदार उन ब्रांड्स के दीवाने हैं।

​ईरान में बने नकली ब्रांड के स्‍टोर।​

हर प्रोडक्‍ट की खोल दी सस्‍ती कॉपी

ईरान के जिन स्‍टोर्स का वीडियो वायरल उनमें से ज्‍यादातर ब्रांड्स वेस्‍टर्न कंपनियों के हैं। इन ब्रांड्स में आपको एडिडास, गुच्ची, एच एंड एम, स्टारबक्स और सबवे जैसे ब्रांड्स के नकली आउटलेट देखने को मिलेंगे। हालांकि इनमें से कई ब्रांड्स के नाम और उनका लोगो बदलकर ईरानी खरीदारों को लुभाया जा रहा है। जैसे- सबवे को सबलाइम, केएफसी को केएफ और बर्गर किंग को किंग बर्गर के तौर पर प्रस्‍तुत किया गया है। हालांकि इंडियन एक्‍सप्रेस की रिपोर्ट में बताया गया है कि, ईरान में कोई आधिकारिक दंड नहीं हैं इसलिए वहां लोकल दुकानदार प्रोडक्‍ट की बिक्री के लिए नकली लोगो को छिपाने की कोशिश भी नहीं करते हैं।

End of Feed