Video: फ्लाइट में ताश खेल रहे पुरुषों की सोशल मीडिया पर हुई ट्रोलिंग, जानिए नेटिजन्‍स ने क्‍या कुछ कहा

Viral Video: वीडियो को इंस्टाग्राम पर mahaveergandhi नाम के यूजर ने शेयर किया है। कैप्शन में लिखा है, 'जुआ खेलना इस बात पर निर्भर नहीं करता कि आप गेम कितने अच्छे से खेलते हैं; असल में यह इस बात पर निर्भर करता है कि आप अपने पैसे को कितने अच्छे से संभालते हैं।'

Viral Video: सोशल मीडिया पर एक वीडियो इन दिनों काफी वायरल हो रहा है। वीडियो में कुछ पुरुषों का ग्रुप ताश खेलता हुआ दिखाई दे रहा है। उन्होंने एक शॉल की मदद से गलियारे को बंद कर दिया है, जिसके चार कोने चार सीटों से बंधे हैं। यह वीडियो मई में शेयर किया गया था, लेकिन अब यह खूब वायरल हो रहा है। इंटरनेट यूजर्स इन पुरुषों को काफी ट्रोल भी कर रहे हैं और इनकी आलोचना कर रहे हैं। लोगों का कहना है कि, 'इनमें बुनियादी समझ की कमी है।'

प्‍लेन में ताश खेलते लोग।

इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर mahaveergandhi नाम के यूजर ने शेयर किया है। कैप्शन में लिखा है, 'जुआ खेलना इस बात पर निर्भर नहीं करता कि आप गेम कितने अच्छे से खेलते हैं; असल में यह इस बात पर निर्भर करता है कि आप अपने पैसे को कितने अच्छे से संभालते हैं।'

End of Feed