Viral Video: साड़ी पहनकर क्रिकेट खेलती नजर आई भारतीय महिला, शॉट देखकर लोग बोले- लेडी विराट कोहली

Viral Video: वीडियो में एक भारतीय महिला साड़ी पहनकर क्रिकेट खेलती नजर आ रही है। महिला को साड़ी पहनकर क्रिकेट खेलते देख लोग हैरान हैं। हालांकि, यह महिला किसी टूर्नामेंट में नहीं बल्कि नेट में साड़ी पहनकर क्रिकेट खेल रही है।

Viral Video: भारत में क्रिकेट को लोग धर्म की तरह मानते हैं, वहीं क्रिकेटर्स को भगवान की तरह पूजा जाता है। सोशल मीडिया पर आपने कई ऐसे वीडियो देखे होंगे, जिसमें लोग अपने फेवरेट क्रिकेटर्स के सामने पूजा-अर्चना करते नजर आते हैं। जिससे वह वर्ल्डकप जैसी प्रतियोगिता में देश को जीत दिलाएं। भारत में न सिर्फ पुरुष क्रिकेट बल्कि महिला क्रिकेट भी काफी पॉपुलर है। हालांकि, क्रिकेट खेलने के लिए एक ड्रेस निर्धारित है। आपने देखा होगा कि खिलाड़ी लोअर और टीशर्ट पहनकर क्रिकेट खेलते हैं।

Viral Video (2)

साड़ी पहनकर क्रिकेट खेलती दिखी महिला (इंस्टाग्राम)

साड़ी पहनकर महिला ने खेली क्रिकेट

दूसरी तरफ सोशल मीडिया पर एक ऐसा वीडियो सामने आया है, जो लोगों का ध्यान अपनी तरफ खींच रहा है। इस वीडियो में एक भारतीय महिला साड़ी पहनकर क्रिकेट खेलती नजर आ रही है। महिला को साड़ी पहनकर क्रिकेट खेलते देख लोग हैरान हैं। हालांकि, यह महिला किसी टूर्नामेंट में नहीं बल्कि नेट में साड़ी पहनकर क्रिकेट खेल रही है। महिला ने खुद अपना वीडियो अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। महिला क्रिकेट खेलने के दौरान जो शॉट्स मार रही है, उसे देख लोगों ने उसे लेडी विराट कोहली तक कह डाला है। देखें वीडियो-

End of Feed