Viral Video: गीले कपड़े से कैसे पता करें LPG सिलेंडर में कितनी बची है गैस, देसी जुगाड़ वायरल

LPG Cylinder Gas Check: सोशल मीडिया पर एक आसान किचन ट्रिक वायरल हो रही है, जिसमें गीले कपड़े की मदद से गैस सिलेंडर में बची LPG का पता लगाने का तरीका बताया गया है। सिलेंडर को गीले कपड़े से पोंछने के बाद खाली हिस्सा जल्दी सूख जाता है, जबकि गैस भरा हिस्सा देर तक गीला रहता है। इस आसान जुगाड़ को लाखों लोग देख (Viral Video) चुके हैं।

LPG Cylinder Level Check: किचन में खाना बनाते समय अक्सर लोगों को एक चिंता रहती है कि कहीं अचानक गैस खत्म न हो जाए। कई बार खाना बनाते-बनाते ही सिलेंडर (Gas Cylinder) की गैस खत्म (Gas Cylinder Kitchen Hack) हो जाती है और काम बीच में रुक जाता है। ऐसे में यह पता लगाना मुश्किल हो जाता है कि सिलेंडर में कितनी गैस बची है। इन दिनों सोशल मीडिया पर इसी समस्या का एक आसान और दिलचस्प तरीका काफी वायरल हो रहा है। इंटरनेट पर एक वीडियो तेजी से शेयर किया जा रहा है, जिसमें बताया गया है कि आप घर बैठे बहुत आसान तरीके से पता लगा सकते हैं कि गैस सिलेंडर में कितनी एलपीजी बची हुई है।

Wet Cloth Gas Cylinder Hack

सिर्फ गीले कपड़े से पता चल जाएगा सिलेंडर में बची गैस (Photo:Instagram/salve_6717)

वीडियो में बताया गया कैसे करें चेक

इस ट्रिक (how to check lpg cylinder gas level at home) के लिए किसी खास उपकरण की जरूरत नहीं होती, बस एक गीला कपड़ा चाहिए। वीडियो के अनुसार सबसे पहले एक कपड़े को पानी में भिगो लें। इसके बाद उस गीले कपड़े से पूरे गैस सिलेंडर (Viral Video) को अच्छी तरह पोंछ दें, ताकि सिलेंडर की सतह पूरी तरह गीली हो जाए। इसके बाद करीब दो मिनट तक इंतजार करें। कुछ देर बाद सिलेंडर को ध्यान से देखें। जिस हिस्से में गैस नहीं होगी, वहां का पानी जल्दी सूख जाएगा। वहीं सिलेंडर (lpg crisis) के जिस हिस्से में गैस भरी होगी, वहां का पानी कुछ देर तक गीला ही रहेगा। इस तरह आप आसानी से समझ सकते हैं कि सिलेंडर में कितनी गैस बची है।

End of Feed