VIDEO: एक स्‍टाम्‍प पैड से कितनी बार लगा सकते हैं अंगूठा, वीडियो देख यूजर्स बोले- 'बड़े खाली आदमी हो'

Viral Video: सोशल मीडिया पर एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है जिसमें बताया गया है कि, एक स्‍टांप पैड से कितनी बार अगूंठे के प्रिंट बनाए जा सकते हैं। इस वीडियो ने लोगों को काफी गुदगुदाया है।

Viral Video: सोशल मीडिया कई अजब-गजब चीजों के वीडियो वायरल होते रहते हैं। इन वीडियोज में कभी किसी चीज की खासियत पर तो कभी किसी चीज के नुकसान के बारे में बताया जाता है। हाल ही में एक ऐसा वीडियो सामने आया है जिसे देखकर यूजर्स काफी मौज ले रहे हैं। दरअसल, इस वीडियो में दिखाया गया है कि एक स्‍टांप पैड से कितनी बार अगूंठा लगा सकते हैं। जिस लड़के ने इस वीडियो में ये सच्‍चाई दिखाई उसकी हरकत पर ही यूजर्स उसे ट्रोल करने लगे। बता दें कि, वीडियो में दिख रहा लड़का ये बताना चाहता था कि, एक ब्रांड न्‍यू स्‍टांप पैड की स्‍याही कितनी बार अगूंठा लगाने पर खत्‍म होती है।

​viral video, how many thumb print from stamp pad, stamp pad viral video, stamp pad video, viral news, news in hindi, hindi news


स्‍टांप पैड का वायरल वीडियो।

इंस्‍टाग्राम पर वायरल हुआ वीडियो

इंस्‍टाग्राम पर ये वीडियो outofmindexperiment नामक पेज अकाउंट से शेयर किया है। इसमें दिख रहा लड़का बोलता है कि, 'अगर आपने भी कभी अंगूठा लगाया है तो अंगूठा लगाने के लिए इस तरह के स्‍टांप पैड का यूज किया जाता है। क्‍या आपने कभी सोचा है कि कितनी बार अंगूठा लगाने से इसकी इंक खत्‍म हो जाती है।' बस फिर से कहते ही लड़का अपनी कॉपी पर अंगूठा लगाने का काम शुरू कर देता है। कुछ देर बाद वह कहता है कि, 'यार इतनी बार अंगूठा लगाने के बाद मैं थक गया हूं।' फिर उसे अंगूठा लगाते हुए सुबह से शाम और शाम से रात हो जाती है। पूरी कॉपियां भरने के बाद वो लड़का दावा करता है कि, 'एक स्‍टांप पैड से 37, 500 बार अंगूठा लग सकता है।'

End of Feed