हांगकांग की व्लॉगर ने वेंडर से मराठी में मांगा वड़ा पाव, टेस्‍टी डिश को दिए 10/10 नंबर, वायरल हो रहा VIDEO

Viral Video: इंस्टाग्राम वीडियो में, निक, जो एक भारतीय है, और कैरी, दो दोस्तों के साथ, मुंबई के स्‍ट्रीट फूड का आनंद लेते हुए दिखाई दे रहे हैं। जब वे एक स्ट्रीट फूड स्टॉल की ओर टहलते हैं, तो कैरी दुकानदार की ओर मुड़ते हुए कहती है, 'भाऊ, माला वड़ा पाव दिया ना।'

Viral Video: भारतीय स्ट्रीट फूड देश ही नहीं बल्कि, दुनिया भर में लोगों द्वारा पसंद किया जाता है। सोशल मीडिया पर इससे जुड़े कई वीडियोज भी वायरल होते रहते हैं। इसी कड़ी में एक और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसमें कंटेंट क्रिएटर निक और कैरी नज़र आ रहे हैं। वीडियो में कैरी, जो हांगकांग से हैं, पहली बार वड़ा पाव खाते हुए दिख रही हैं और मराठी बोलने की कोशिश भी यूजर्स को काफी क्‍यूट लग रही है।

वड़ा पाव खाती कैरी।

इंस्टाग्राम वीडियो में, निक, जो एक भारतीय है, और कैरी, दो दोस्तों के साथ, मुंबई के स्‍ट्रीट फूड का आनंद लेते हुए दिखाई दे रहे हैं। जब वे एक स्ट्रीट फूड स्टॉल की ओर टहलते हैं, तो कैरी दुकानदार की ओर मुड़ते हुए कहती है, 'भाऊ, माला वड़ा पाव दिया ना।' हालांकि, ये लाइन उसने गूगल पर चेक करने के बाद बोली थी। वैसे तो ये परफेक्ट नहीं था मगर उसका ईमानदार प्रयास ने उसके दोस्‍तों केा खूब हंसाया। जब वह पूछती है, "क्या मैंने सही कहा?" तभी दुकानदार तेजी से एक ताजा वड़ा पाव थमा देता है। फास्‍ट सर्विस देखकर निक चौंक जाता है और कहता है, "वह बहुत तेज है!"

End of Feed