Viral Video: जंगली जानवरों से जुड़े हुए सोश मीडिया पर रोजाना कई तरह के वीडियो वायरल होते रहते हैं। इन वीडियो में कभी पक्षियों का कलरव तो कभी दूसरे जानवरों की मस्ती दिखाई जाती है। लेकिन हाल ही में विशालकाय और ताकतवर प्राणी दरियाई घोड़े (Hippo) का एक वीडियो वायरल हुआ है जिसमें दिखाया गया है कि, इस जानवर के बड़े से मुंह की सफाई कैसे होती है। दरअसल, इस वीडियो को जब आप देखेंगे तो Hippo के मुंह की गहराई देखकर हैरान रह जाएंगे। ऐसे में यूजर्स ने कई तरह की वीडियो पर प्रतिक्रिया दी है।
दरियाई घोड़े के मुंह की सफाई।
इंस्टाग्राम पर वीडियो वायरल
इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर sanantoniozoo नामक पेज से शेयर किया गया है। इस वीडियो को शेयर करने के साथ-साथ कैप्शन में लिखा है कि, 'हिप्पो होज़ के समय की वापसी! राष्ट्रीय हिप्पो दिवस की शुभकामनाएँ!' वहीं आप इस खतरनाक से वीडियो में देख सकते हैं कि केयरटेकर पहले हिप्पो के पास जाकर उससे मुंह खोलने को कहती है और ये सुनकर हिप्पो तुरंत मुंह खोल देता है। इसके बाद वो केयरटेकर उसके बड़े से मुंह के अंदर रबड़ से पानी की धार मारती है और उसके मुंह की सफाई करती है। इस दौरान हिप्पो के मुंह से सारी गंदगी निकल जाती है।
यूजर्स ने दी प्रतिक्रिया
Hippo के माउथवाश वाले इस वीडियो पर एक यूजर ने लिखा कि, 'वह जानती है कि आप उसकी अच्छी देखभाल करते हैं।' दूसरे यूजर ने मजाक में लिखा कि, 'अब आप लोगों को मेरा यह वीडियो कैसे मिला ?' हिप्पो के बड़े से मुंह को देखकर एक यूजर ने कहा कि, 'कल्पना कीजिए अगर हम अपना सिर अंदर रख दें तो..।' वहीं एक अन्य यूजर ने कहा कि, 'डेंटिस्ट चाहते हैं कि, उनके कहने पर हम भी ऐसे ही मुंह खोलें।' इस तरह बहुत से इंस्टाग्राम पर यूजर्स ने वीडियो देखने के बाद अपने-अपने अंदाज में प्रतिक्रिया दी।
