Viral Video: शादी में छा गए दुल्हन के ससुर जी! ‘धुरंधर’ स्टाइल एंट्री देख हर कोई रह गया हक्का-बक्का

Viral Video: सोशल मीडिया पर एक शादी का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें दूल्हे के पिता ने बुलेट बाइक पर शानदार एंट्री लेकर सबका ध्यान खींच लिया। उनके स्टाइल और कॉन्फिडेंस ने शादी का माहौल और भी यादगार बना दिया।

Viral Video: आजकल शादियां सिर्फ रीति-रिवाजों तक ही तक सीमित नहीं रह गई हैं। हर शादी को खास बनाने के लिए लोग अजब-गजब चीजें करते हुए दिख जाते हैं। अगर यकीन ना हो तो आज आप सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो को ही देख लीजिए। सोशल मीडिया पर भी शादी से जुड़े कई वीडियो वायरल होते रहते हैं, जिनमें कभी दूल्हा-दुल्हन की एंट्री चर्चा में रहती है तो कभी मेहमानों का अंदाज लोगों को पसंद आ जाता है। हाल ही में ऐसा ही एक वीडियो खूब देखा जा रहा है, जिसमें ना तो दूल्हा और ना ही दूल्हन की एंट्री दिखाई गई है। बल्कि दूल्हे के पिता ने अपनी शानदार एंट्री से सभी का ध्यान खींच लिया।

Groom father viral video

Viral Video: शादी में छाए दूल्हे के पापा! देखें वीडियो (फोटो: Instagram/official_rajeev_dance_academy)

दूल्हे के पिता का दिखा स्टाइलिश अंदाज

वायरल वीडियो में दिखाया गया है कि शादी का माहौल पूरी तरह से उत्साह से भरा हुआ है। जैसे ही तेज म्यूजिक बजना शुरू होता है, दूल्हे के पिता स्टाइलिश अंदाज में बाइक पर सवार होकर वेडिंग वेन्यू में एंट्री करते हैं। उनका आत्मविश्वास और अंदाज ऐसा लगता है जैसे किसी फिल्म का सीन चल रहा हो। वहां मौजूद मेहमान भी इस अनोखी एंट्री को देखकर काफी खुश और उत्साहित नजर आते हैं। वीडियो में आगे देखा जा सकता है कि जब दूल्हे के पिता बाइक लेकर स्टेज के पास पहुंचते हैं, तो दूल्हा और दुल्हन भी हंसते हुए उनकी ओर देखते हैं। माहौल और ज्यादा मजेदार तब हो जाता है, जब दूल्हा खुद बाइक की पीछे वाली सीट पर बैठ जाता है। देखें वायरल वीडियो:

इसके बाद दोनों साथ में फोटो खिंचवाते हैं और आसपास खड़े लोग जोरदार तालियां और शोर मचाने लगते हैं। ससुर जी का स्वैग देख दुल्हन भी हैरान रह गई। अब सोशल मीडिया पर इस वीडियो को लोग काफी पसंद कर रहे हैं। कई यूजर्स ने कमेंट करते हुए लिखा कि अक्सर शादी में दूल्हा या दुल्हन ही लाइमलाइट में रहते हैं, लेकिन यहां दूल्हे के पिता ने पूरी महफिल लूट ली। कुछ लोगों ने इसे शादी का सबसे यादगार पल बताया, तो कई ने कहा कि परिवार का ऐसा खुशमिजाज माहौल ही शादी को खास बना देता है।

End of Feed