Viral Video: इन दिनों सोशल मीडिया पर एक वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें कर्नाटक की कुछ महिलाएं सार्वजनिक बसों पर लगे गुटखा और तंबाकू से जुड़े विज्ञापनों को हटाती नजर आ रही हैं। वीडियो में दिखाई देता है कि महिलाएं बसों पर लगे बड़े पोस्टरों को खींचकर फाड़ रही हैं। यह घटना राज्य में चल रहे उस विरोध का हिस्सा मानी जा रही है, जिसमें लोग तंबाकू के छुपे हुए यानी सरोगेट विज्ञापनों के खिलाफ आवाज उठा रहे हैं।
सरोगेट विज्ञापन
जिसके बाद यह तेजी से वायरल हो गया। कई लोगों ने इस पहल की तारीफ करते हुए कह रहे हैं कि अब महिलाएं भी इस अभियान में खुलकर शामिल हो रही हैं। आपको बता दें कि काफी समय से लोगों का कहना है कि बसों पर लगाए जाने वाले कुछ विज्ञापन सीधे तौर पर तंबाकू का नाम नहीं लेते, लेकिन वे पान मसाला या इलायची जैसे प्रोडक्ट के जरिए उसी ब्रांड का प्रचार करते हैं। इसे सरोगेट विज्ञापन कहा जाता है। अभियान चलाने वालों का मानना है कि ऐसे विज्ञापन युवाओं को गलत संदेश देते हैं और तंबाकू के इस्तेमाल को बढ़ावा दे सकते हैं।
जनवरी से सोशल मीडिया पर ऐसे कई वीडियो सामने आने शुरू हो गए हैं, जिनमें सामाजिक कार्यकर्ता और युवा KSRTC और BMTC की बसों से इस तरह के पोस्टर हटाते दिखे। इन घटनाओं के बाद अब आम लोग भी इस मुद्दे पर खुलकर प्रतिक्रिया दे रहे हैं। स्वास्थ्य विशेषज्ञ भी लंबे समय से तंबाकू से जुड़ी बीमारियों को लेकर चिंता जताते रहे हैं। यही वजह है कि अब जनता का विरोध तेज होता जा रहा है और सोशल मीडिया इस आंदोलन को और ज्यादा ताकत दे रहा है। अब इस तरह का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर @Khurpenchinfa नामक अकाउंट से शेयर किया गया है।
डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत किसी भी प्रकार के दावे की पुष्टि नहीं करता है।
