Unique Procession Viral Video: शौक इंसान से क्या-क्या करवा सकती है, इस बात का अंदाजा इंसान खुद ही नहीं लगा सकता तो दूसरों की काफी दूर की बात है। इसी से संबंधित एक मामला (Viral Video) सामने आया है, जो काफी मजेदार है और बारात से जुड़ा हुआ है। अमूमन आपने देखा होगा कि लोग शादियों में अपना रुतबा दिखाने के लिए गाड़ियों के काफिले से जाते हैं लेकिन यहां बिल्कुल उल्टा हुआ है।
51 ट्रैक्टरों के साथ पहुंचे बाराती (Image Credit - Instagram)
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो (Social Media Viral Video) में आपको ट्रैक्टरों की लाइन दिख रही होगी। दरअसल, ये एक बारात की है, जहां 51 ट्रैक्टर लेकर बाराती दुल्हन लेने पहुंचे। ऐसे में किसान परिवार का ये ठाठ-बाट देखने के बाद आपके होश उड़ जाएंगे। और शायद ऐसा हो कि आप भी अपना काम-धंधा छोड़ किसानी करने लगे। वीडियो (Trending Video) में बताया गया है कि दूल्हे के पिता के पास 30 के आसपास ट्रैक्टर थे और बाकी के ट्रैक्टर उनके रिश्तेदार और सगे-संबंधी लेकर आए थे।
51 ट्रैक्टरों के साथ पहुंचे बाराती
इंस्टाग्राम पर वायरल हो रहे इस वीडियो (Instagram Viral Video) यूजर्स की काफी प्रतिक्रियाएं आ रही है। ऐसे में एक यूजर ने लिखा है कि काफी मजेदार है, ठाठ-बाट ऐसे ही होने चाहिए कि लोग देखते रह जाए। वहीं, एक अन्य यूजर ने लिखा कि ये राजस्थान में ही पॉसिबल है। इस वीडियो पर काफी बार इंस्टा पर देखा जा चुका है। बता दें, इस वीडियो को 'neharikasharmaa' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है तो आपको ये वीडियो (Trending Video) कैसी लगी, हमें कमेंट कर जरूर बताएं।
