Funny Video: इसे कहते हैं स्वैग...धांसू अंदाज में बकरी की सवारी कर रहा था बच्चा, फिर जो हुआ...

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 12, 2022, 02:23 PM IST

Bakri Ka Viral Video: एक बच्चा हेलमेट लगाकर मजे से बकरी की सवारी कर रहा था। अगले ही पल उसके साथ जो हुआ उसे देखकर लोग अपनी हंसी नहीं रोक पा रहे हैं।

KEY HIGHLIGHTS
  • हेलमेट लगाकर बकरी की सवारी कर रहा था बच्चा
  • अचानक गिर पड़ा नीचे
  • वीडियो पर लोग जमकर ले रहे हैं चटकारे

Bakri Ka Video: सोशल मीडिया की दुनिया भी काफी अजीब है। यहां आपको कब, क्या देखने को मिल जाए कुछ कहा नहीं जा सकता? कई बार तो ऐसी-ऐसी चीजें भी देखने को मिल जाती है, जिसके बारे में लोग कल्पना भी नहीं कर सकते। इसी कड़ी में एक बच्चे का वीडियो (Funny Video) सोशल मीडिया पर धमाल मचा रहा है, जिसमें वो अनोखे अंदाज में बकरी की सवारी करते हुए नजर आ रहा है। लड़के का अंदाज, स्वैग, स्टाइल और अंजाम देखकर यूजर्स ना केवल दंग रह गए। बल्कि, अपनी हंसी को भी नहीं रोक पा रहे हैं।

Goat Funny Video

बकरी की सवारी करना पड़ा भारी, (Photo Credit- Instagram)

बच्चे, जवान, बुजुर्ग आजकल हर कोई कुछ अलग और अनोखा करना चाहता है। जिससे उनका नाम हो, उनकी एक अलग अपनी पहचान हो। कई लोग तो इसके लिए किसी भी हद तक जाने के लिए तैयार रहते हैं। कुछ लोगों को इसमें कामयाबी मिल जाती है, जबकि कुछ का मजाक भी बन जाता है। अब इस वायरल वीडियो (Viral Video) को ही देख लीजिए, किसी तरह एक बच्चा हेलमेट लगाकर खेत में बकरी की सवारी कर रहा है। लड़के का अंदाज देखकर ऐसा लगता है जैसे वो बाइक पर बैठा है। बकरी भी मजे से उसे बिठाकर ले जा रही है। लेकिन, कुछ ही समय बाद जो होता है उसे देखकर आपकी भी हंसी जरूर छूट जाएगी। देखें वीडियो...

End of Feed