Viral Video: सोशल मीडिया पर कब क्या वायरल हो जाए कुछ पता नहीं। ऐसा ही एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसे देखने के बाद हो सकता है कि आप अपना माथा पकड़ लें। वीडियो एक लड़की से जुड़ा है, जो बहुत ही अजीबोगरीब रील्स बनाती नजर आ रही है। इस वीडियो को देखकर आपको समझ नहीं आएगा कि लड़की करना क्या चाहती है।
कैमरा ऑन करके भाग गई लड़की (इंस्टाग्राम)
वीडियो देखकर सोच में पड़ जाएंगे आप
वीडियो में आप देख पाएंगे कि एक लड़की अपने हाथ में पकड़ हुए फोन के कैमरे को ऑन करती है। इसके बाद आपको लगेगा कि वह डांस या कोई एक्ट करने जा रही है। हालांकि, वह ऐसा कुछ नहीं करती है। वह कैमरा ऑन करके वहां से भाग जाती है। हैरान करने वाली बात यह है कि वह वापस लौटकर नहीं आती है। इसके बाद वीडियो खत्म हो जाता है। देखें वीडियो-
वीडियो के बैकग्राउंड में आप गोविंदा और दिव्या भारती की फिल्म 'शोला और शबनम' का गाना 'तू पागल प्रेमी आवारा' सुन सकते हैं। इसी गाने पर लड़की रील्स बनाने जा रही होती है। हालांकि, वह रील्स नहीं बनाती है, बल्कि वहां से भाग जाती है। सबसे हैरान करने वाली बात यह है कि यह वीडियो 30 मिलियन से ज्यादा लोगों ने देख लिया है। वीडियो को इंस्टाग्राम पर @khushivideos1m नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है।
