वायरल न्यूज़

Optical Illusion: सिर्फ बाज से तेज आंखें ही 7525 ढूंढ पाएंगी, क्या आपमें है खोजने का दम

  • Authored by: Ikramuddin
  • Updated Oct 23, 2024, 06:40 AM IST

Optical Illusion: दिमाग के साथ आंखों का टेस्ट लेने वाली इस तस्वीर को हल करना बिल्कुल भी आसान नहीं होने वाला है। क्या आपमें दम है जो दस सेकंड में इसे हल करके दिखा सकें।

Image

आंख और दिमाग का टेस्ट लेने वाली तस्वीर। (Photo/Twitter)

KEY HIGHLIGHTS
  • ऑप्टिकल इल्यूजन की तस्वीर
  • हल करना नहीं है आसान
  • मिलेगा सिर्फ दस सेकंड का समय

Optical Illusion: सोशल मीडिया की दुनिया में ऑप्टिकल इल्यूजन से जुड़ी तस्वीरों की भरमार है। यहां हर रोज ऐसी सैकड़ों तस्वीरें शेयर की जाती हैं जो सचमुच दिमाग घुमा देती हैं। ऐसी तस्वीरों को हल करना टेढ़ी खीर से कम नहीं होता है। हालांकि ऐसी कोशिश से दिमाग और आंखों की अच्छी कसरत जरूर हो जाती है। आज हम एक ऐसी ही मजेदार तस्वीर के साथ हाजिर हुए हैं, जिसे समय पर हल करना वाकई बहुत मुश्किल होने वाला है। वायरल तस्वीर गणित के कुछ खास नंबरों से जुड़ी हुई है। इसमें अलग-अलग ढेरों नंबर नजर आते हैं। मगर क्या हो जब बताया जाए कि इन्हीं नंबरों की भीड़ में सिर्फ एक जगह पर 7525 भी छिपकर बैठा हुआ है।

क्या आपमें है हल करने का दम

आज आपको वही खास नंबर ढूंढने का चैलेंज मिलने वाला है। अगर आपकी आंखें बाज सी तेज हैं तो जरूर उस छिपे हुए नंबर को ढूंढ निकालेंगे। हालांकि चैलेंज पूरा करना शुरू करें इससे पहले एक शर्त भी जान लीजिए। आपको छिपे हुए नंबर को ढूंढने के लिए सिर्फ दस सेकंड का समय मिलेगा। आपने इतने समय में जवाब तलाश लिया तो सचमुच आपकी नजरें बाज सी तेज हैं। दिमाग ऐसा जो चीजों को खोजने में बहुत माहिर है। यहां अबसे आपका समय शुरू होता है। कोशिश कीजिए और जवाब ढूंढकर दिखाइए।

क्या जवाब तलाश लिया है? या फिर अभी तक कामयाबी नहीं मिल पाई है। अगर छिपा हुआ नंबर नहीं ढूंढ पाए हैं तो कोई बात नहीं है। यहां आपको इसका जवाब मिलेगा।

यहां देखिए जवाब

Brain Test

यहां देखिए जवाब।

देख लिया ना छिपा हुआ जवाब ऐसी जगह था जिसे खोजना वाकई बहुत मुश्किल काम था। हालांकि ऐसी कोशिश से दिमाग और आंखों की कसरत जरूर हो गई।

Ikramuddin
Ikramuddin author

<p>पत्रकारिता के पेशे में काम करते हुए करीब 9 साल पूरे हो चले हैं। साल 2011-14 में दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) के डॉ. भीमराव आंबेडकर कॉलेज (BRAC) से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया। फिर भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) नई दिल्ली से साल 2015 में पीजी डिप्लोमा किया। इसके बाद पत्रकारिता के क्षेत्र में दाखिल हुए और सीखने का सिलसिला आज तक जारी है। पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद सबसे पहले लाइव इंडिया टीवी चैनल के डिजिटल प्लेटफॉर्म में काम करने का मौका मिला। लाइव इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल तक काम किया और बहुत कुछ सीखा। राजनीति, खेल और अपराध के साथ तमाम क्षेत्रों में जमकर खबरें बनाईं और हर दिन कुछ नया सीखने का मौका मिला।चुनाव से जुड़ी बारीकियों और जनता से जुड़े मुद्दों को खबरों की शक्ल में कवर करने का काम इसी संस्थान में रहते हुए सीखा। चुनाव में आम लोगों के बुनियादी मुद्दों को समझने और उन्हें खबरिया प्लेटफॉर्म तक लाने का काम भी बखूबी सीखा। खबरों की बारीकियां सीखने और समझने के दौरान इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप के डिजिटल प्लेटफॉर्म जनसत्ता में काम किया। यहां करीब चार साल के करियर के दौरान खबरों से जुड़ी दूसरी बारीकियों को समझना जारी रखा। यहां ट्रेंडिंग खबरों पर खासा ध्यान रहा। सोशल मीडिया से जुड़ी तमाम बारीकियों को समझने का मौका इसी संस्थान में मिला। जनसत्ता डॉट कॉम में करीब चार साल बिताने के बाद जी मीडिया ग्रुप के इंडिया डॉट कॉम डिजिटल प्लेटफॉर्म से जुड़ने का मौका मिला। यहां वायरल, ऑफबीट, टीवी डिबेट और यूट्यूब जैसे प्लेटफॉर्म से रोचक खबरें बनाई। इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल बिताने के बाद सितंबर 2023 में टाइम्स नेटवर्क की प्लेटफॉर्म Timesnowhindi.com में वायरल टीम का हिस्सा हूं।</p>

और पढ़ें
End of Article