वायरल न्यूज़

OMG: कभी सांप को बिल बनाते देखा है क्या, Viral Video देख छूट जाएंगे आपके पसीने

Viral Video: सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा यह वीडियो हैरान करने वाला है। वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि एक सांप बीच रोड पर बिल खोद रहा है। वह अपने फन के​ सहारे बिल खोदता दिख रहा है।

Image

बिल खोदता दिखा सांप (इंस्टाग्राम)

KEY HIGHLIGHTS
  • शायद ही पहले देखा होगा ऐसा वीडियो
  • वीडियो देखकर आपके होश उड़ जाएंगे
  • बिल खोदता नजर आया खूंखार सांप

Viral Video: सांप इस धरती पर पाए जाने वाले सबसे खूंखार जीवों में से एक होता है। सांप को अपने सामने देखकर कई बार लोगों के पसीने छूट जाते हैं। वहीं कुछ सांप के डसने पर इंसान पानी भी नहीं मांगता है। बता दें कि धरती पर लगभग 3600 प्रजाति के सांप पाए जाते हैं। इनमें से लगभग 600 प्रजाति के सांप जहरीले होते हैं। सांपों को लेकर अक्सर ये बातें कही जाती हैं कि वह बिल नहीं खोदते हैं। आज हम आपके लिए एक वीडियो लेकर आए हैं, जिसे देखकर आपके रोंगटे खड़े हो जाएंगे।

वीडियो देखकर उड़ जाएंगे आपके होश

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा यह वीडियो हैरान करने वाला है। वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि एक सांप बीच रोड पर बिल खोद रहा है। वह अपने फन के सहारे बिल खोदता दिख रहा है। वीडियो को इंस्टाग्राम पर सनशाइन कोस्ट स्नेक कैचर्स नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो में आप सांप को बिल खोदता देखकर यकीन नहीं कर पाएंगे। आप देख सकते हैं कि एक सांप सड़क किनारे बिल से मिट्टी निकाल रहा है। देखें वीडियो-

आप देख सकते हैं कि सांप अपने फन और शरीर के अगले हिस्से का सहारा लेकर बड़ी मेहनत से मिट्टी बाहर निकाल रहा है। हालांकि, इस दौरान कुछ मिट्टी के कण वापस बिल में गिरते दिख रहे हैं। वीडियो शेयर करके यूजर ने लोगों से पूछा, 'क्या आपने किसी सांप को कभी अपने सिर से बिल बनाते देखा है? चूहे के बिल को अक्सर सांप ढूंढते हैं और उन्हें अपने हिसाब से आरामदायक बना लेते हैं। आमतौर पर यह उनके लिए एक सुरक्षित जगह होती है। जहां वह अपना घर बना लेते हैं!'

Aditya Sahu
आदित्य साहूauthor

आदित्य साहू टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स और ट्रेडिंग कंटेंट लिखतें हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने के बाद वह पिछले 10 सालों से मीडिया में सक्रिय हैं। स्पोर्ट्स इवेंट की रियल टाइम कवरेज, डाटा टॉपिक्स और अनोखे कंटेंट आइडियाज को आकर्षक और एंगेजिंग तरीके से प्रस्तुत करना आदित्य की खासियत है। उनकी कॉपी राइटिंग और इंटरेस्टिंग हेडलाइन बनाने की क्षमता उन्हें डिजिटल दुनिया में अलग पहचान देती है। 15,000 से अधिक बायलाइन स्टोरी पब्लिश कर चुके आदित्य का लक्ष्य हर खबर को यूनिक एंगल और स्टोरीटेलिंग के रोचक अंदाज में पेश करना है।

और पढ़ें
End of Article