Amazing Feat While Exercise: जिम करना और स्वस्थ दिखना हर किसी को पसंद होता है। आज कल लोग अपने शरीर को लेकर काफी सजग हो गए हैं और वे अपने स्वास्थ्य को लेकर चिंतित भी नजर आते हैं। काफी लोग ऐसे भी होते हैं जो कुछ ऐसा कर जाते हैं, जिसे देख आंखों पर यकीन नहीं होगा। आलम ये है कि लोग इस वीडियो को बार-बार शेयर कर रहे हैं और स्क्रॉल कर रहे हैं।
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में एक शख्स एक्सरसाइज कर रहा है, जो अनोखे और हैरतअंगेज कारनामा भी दिखा रहा है। इस नजारे को देखकर आपके होश उड़ जाएंगे। लोगों का कहना है कि शख्स के इस कारनामे को देख हमें अपनी ही आंखों पर भरोसा नहीं हो रहा है। उका कहना है कि ऐसा नजारा उन्होंने पहले कभी नहीं देखा।
एक्सरसाइज करते हुए शख्स ने दिखाया हैरतअंगेज कारनामा
एक्स पर वायरल हो रहे इस वीडियो पर काफी लोगों की प्रतिक्रियाएं भी देखने को मिल रही हैं। ऐसे में एक यूजर ने लिखा है कि क्या कमाल दिखाया है। वहीं, एक अन्य यूजर ने लिखा है कि भाई का स्टाइल किसी जादूगर से कम नहीं है। बता दें, इस वीडियो को '@XavierMortimer' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है, जिस पर अब तक सैकड़ों व्यूज आ चुके हैं।
