Video: बेंगलुरु के लिए विदेशी की शानदार विदाई पोस्ट वायरल, यात्रा को बताया 'पागलपन' और 'शुद्ध आनंद' का मिश्रण

Viral Video: अरीना ने बेंगलुरु की सड़कों की प्रशंसा करते हुए कहा कि, 'वे विपरीतताओं से भरी हुई हैं, सभी अलग-अलग जीवंत संस्कृतियों से भरी हैं। शहर में घूमना और उसके हर कोने को देखना बहुत ही सुखद और दिलचस्प था क्योंकि यहाँ सब कुछ बहुत ही खास और प्राकृतिक था।

Viral Video: सोशल मीडिया एक विदेशी यात्री की फेयरवेल पोस्‍ट काफी वायरल हो रही है। इसमें उसके बेंगलुरु के प्रति असीम प्‍यार को दिखाया गया है। अरीना नाम की एक महिला द्वारा इंस्टाग्राम पर शेयर किए गए इस वीडियो में वह शहर और उसके लोगों के प्रति गहरी कृतज्ञता व्यक्त करती दिख रही है। आंखों में आंसू लिए अरीला कहती हैं कि, 'यह वो भारत है जिसे मीडिया आपको नहीं दिखाना चाहता।' वीडियो में पर्यटक ने बेंगलुरु की रंगीन गलियों और स्थानीय बाजारों से लेकर बेंगलुरु की सांस्कृतिक विविधता तक उनके द्वारा बिताए गए पलों को दिखाया गया है।

बेंगलुरु की यात्रा करने वाली पर्यटक। (फोटो क्रेडिट: arinashoco/@instagram)

वीडियो की शुरुआत अरीना के कहती है, 'मैं देश छोड़ते हुए कभी नहीं रोई। "मैंने बेंगलुरु में 15 दिन बिताए हैं और अब मैं तीसरी बार भारत की यात्रा पर जा रही हूं। मुझे इस देश से पूरी तरह प्यार हो गया है। भारत अब तक बहुत अद्भुत रहा है। यहाँ एक दिव्य ऊर्जा भी है।' बेंगलुरु की सांस्कृतिक विविधता पर प्रकाश डालते हुए वे कहती हैं, 'बेंगलुरु कुछ धर्मों - हिंदू धर्म, इस्लाम और ईसाई धर्म का एक शानदार संगम है। इसके अलावा, बेंगलुरु में मुझे घूमना और आवासीय क्षेत्रों को देखना बहुत पसंद आया। मुझे यह भी बताना होगा कि घरों के मामले में भारतीयों की पसंद बहुत अच्छी है।'

End of Feed