Viral Video: दिल्ली मेट्रो में सफर कर विदेशी रह गया हैरान, इस बात ने सबसे ज्यादा चौंकाया, बोला-लंदन भी...

Viral Video: सोशल मीडिया पर एक विदेशी यात्री का वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वह पहली बार दिल्ली मेट्रो (Delhi Metro Viral Video) में सफर करता है। उसने सुरक्षा व्यवस्था, साफ-सफाई और सस्ते किराए की तारीफ की है।

Viral Video: सोशल मीडिया पर अक्सर दिल्ली मेट्रो (Delhi Metro Viral Video) के झगड़े और बहस वाले वीडियो वायरल होते रहते हैं। इन्हें देखकर कई लोग परेशान भी हो जाते हैं। फिलहाल जो इस समय वीडियो चर्चा में है, वह बिल्कुल इससे अलग है। जिसमें एक विदेशी यात्री का अच्छा अनुभव दिखाया गया है। यह वीडियो सोशल मीडिया के इंस्टाग्राम पर रोरी पोर्टर नामक एक विदेशी ट्रैवलर ने शेयर किया है, जिसमें उन्होंने पहली बार दिल्ली मेट्रो में सफर किया। जिसकी अब वह खूब तारीफ कर रहे हैं। इस वीडियो में रोरी ने बताया कि जैसे ही वह मेट्रो स्टेशन पहुंचे, उन्हें एयरपोर्ट जैसी सुरक्षा जांच से गुजरना पड़ा।

Delhi Metro Viral Video

Viral Video: विदेशी यात्री ने दिल्ली मेट्रो की जमकर तारीफ की, देखें वीडियो (फोटो: Instagram/roryporter.1)

मेट्रो का किराया और सुरक्षा बहुत आया पसंद

एंट्री से पहले बैग एक्स-रे मशीन में डाला गया और यात्रियों की ठीक से जांच हुई। उन्हें यह देखकर अच्छा लगा कि यहां सुरक्षा को लेकर काफी ध्यान दिया जाता है। इससे यात्रियों को सुरक्षित महसूस होता है। इसके बाद उन्होंने किराए की बात की। रोरी ने बताया कि करीब आधे घंटे की यात्रा के लिए उन्हें सिर्फ 43 रुपये देने पड़े। उनके हिसाब से यह कीमत बहुत कम है। उन्होंने कहा कि इतनी सुविधाओं के साथ इतना सस्ता सफर दुनिया में बहुत कम जगहों पर मिलता है। रोरी ने इसकी तुलना इंग्लैंड के लंदन अंडरग्राउंड (London Underground Comparison) से की। जिसमें वह कहते हैं कि दिल्ली मेट्रो का किराया लंदन अंडरग्राउंड से काफी सस्ता है।

End of Feed