Viral Video: केल्सी नाम की एक विदेशी महिला, जो भारत में अपने चार बच्चों के साथ रह रही हैं, उन्होंने सोशल मीडिया (Trending Video) के इंस्टाग्राम पर अपने कुछ अनुभव शेयर किए हैं। केल्सी ने बताया कि भारत में रहने के दौरान उनके बच्चों ने कई नई और खास बातें सीखी हैं। एक सोशल मीडिया पोस्ट में केल्सी ने कहा कि वह इस सफर को एक खूबसूरत अनुभव मानती हैं और हर दिन कुछ नया सीख रही हैं। सबसे पहले उन्होंने भारतीय संस्कृति की मेहमाननवाजी की तारीफ की। उनके मुताबिक, यहां लोगों का अपनापन और प्यार बहुत खास होता है। उनके बच्चों को भी वही स्नेह मिला, जो उन्हें भारत आने पर मिला था। यह चीज उनके दिल के बहुत करीब है।
भारतीय संस्कृति से प्रभावित हुई विदेशी फैमिली (Photo: Instagram/essentiallydesi)
काम और परिवार दोनों को संभालने में आसानी
दूसरी बात उन्होंने प्राकृतिक इलाज के बारे में बताई। केल्सी ने कहा कि भारत में लोग छोटी-मोटी बीमारियों के लिए दवाइयों के बजाय घरेलू और प्राकृतिक उपायों पर ज्यादा भरोसा करते हैं। इससे उन्होंने खुद भी बहुत कुछ सीखा और अब वह अपने बच्चों को भी ऐसे ही तरीके सिखा रही हैं। तीसरी खास बात है घर में मदद मिलना। केल्सी ने बताया कि भारत में किफायती हाउसहेल्प मिल जाती है, जिससे उन्हें अपने काम और परिवार दोनों को संभालने में आसानी होती है। उनके बच्चों को भी घर में काम करने वाले लोगों से लगाव हो गया है और इससे उन्हें नई भाषा सीखने में भी मदद मिल रही है।
कम खर्च में अच्छा और ताजा खाना
चौथी बात खाने और किराने से जुड़ी है। केल्सी के अनुसार, भारत में खाना अपेक्षाकृत शुद्ध और सस्ता मिलता है। उनका कहना है कि यहां कम खर्च में अच्छा और ताजा खाना मिल जाता है, जो परिवार के लिए फायदेमंद है। पांचवीं बात है अलग-अलग तरह के परिवहन का अनुभव। उनके बच्चे टैक्सी, बस, ट्रेन और कभी-कभी बाइक जैसे साधनों से यात्रा करते हैं, जो उनके लिए एक नया और मजेदार अनुभव है। अंत में केल्सी ने कहा कि भारत में रहना उनके बच्चों के लिए सीखने और समझने का एक अनमोल मौका है, जिसे वे हमेशा याद रखेंगे। आपको बता दें कि सोशल मीडिया पर इस वीडियो को essentiallydesi नामक अकाउंट से शेयर किया गया है। जिसे अब खूब देखा जा रहा है।
