VIDEO: आवाज की जादूगर निकली ये लड़की, दिल्‍ली मेट्रो से लेकर टीवी Ads की हूबहू नकल कर यूजर्स को चौंकाया

Viral Video: अदिति शर्मा मुंबई से हैं। उनका सोशल मीडिया पेज ऐसे ही कई रोचक वीडियोज से भरा पड़ा है, जिसमें अलग-अलग विज्ञापनों और अनाउंसमेंट्स के लिए उनकी आवाज़ दिखाई गई है।

Viral Video: सोशल मीडिया पर कई लोग अपनी-अपनी खूबियों का प्रदर्शन कर फेम पा रहे हैं। इसी तर्ज पर एक वॉयसओवर आर्टिस्‍ट का वीडियो भी काफी ज्‍यादा वायरल हो रहा है। इस वीडियो को देखकर यूजर्स काफी ज्‍यादा हैरान हो गए हैं। दरअसल, लड़की ने इस वीडियो में फेमस टीवी विज्ञापन, दिल्ली मेट्रो की अनाउंसमेंट और यहां तक कि IVR की वॉयसओवर की हूबहू नकल की है। लड़की का टैलेंट देख उसके साथ बैठे लोग भी काफी ज्‍यादा चौंक गए। वॉयसओवर आर्टिस्ट और एक्टर अदिति शर्मा ने अपने इंस्टाग्राम पेज पर यह वीडियो पोस्ट किया है। इसी वीडियो के साथ कैप्शन में लिखा है, 'अरे एलेक्सा, चलो साथ में कोलैब रील बनाते हैं!'

वॉयस ओवर करती आर्टिस्‍ट।

लड़की ने लूट ली महफिल

इस वीडियो की शुरुआत में आप देख सकते हैं कि, अदिति शर्मा भरी महफिल में कुर्सी पर बैठी हुई हैं। जब वे अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करना शुरू करती हैं तो उनके दोस्‍त भी हैरान रह जाते हैं। परफॉर्मेंस के बाद कमरे में बैठा हर शख्‍स खूब तालियां बजाने लगते हैं। तीन दिन पहले शेयर किए गए इस वीडियो को अब तक 55 मिलियन से ज्‍यादा बार देखा जा चुका है। शेयर किए जाने के बाद यूजर्स ने वीडियो पर अलग-अलग तरह से कई कमेंट्स भी किए हैं। इंस्टाग्राम बायो के अनुसार, अदिति शर्मा मुंबई से हैं। उनका सोशल मीडिया पेज ऐसे ही कई रोचक वीडियोज से भरा पड़ा है, जिसमें अलग-अलग विज्ञापनों और अनाउंसमेंट्स के लिए उनकी आवाज़ दिखाई गई है। उनके ज़्यादातर वीडियो को लाखों व्यूज़ मिल चुके हैं।

End of Feed