दुबई की सड़कों पर दौड़ी 2 पहियों वाली कार, चाय की चुस्‍की लेते शेखों का Video Viral

Viral Video: यह पूरा वाकया सड़क किनारे होता है, जहां दो शेख, जो सफेद पोशाक और लाल पगड़ी पहने हुए हैं। सोने और चीनी मिट्टी की प्लेटों से सजी एक मेज पर चाय शेयर करते हुए देखे जा सकते हैं। शेख स्पष्ट रूप से अपने शानदार पल का आनंद ले रहे हैं।

Viral Video: दुबई को शाही शेखों की लग्‍जरी लाइफस्‍टाइल के लिए जाना जाता है। यहां पर संपत्ति और समृद्धि का प्रदर्शन करने के लिए लोग जीवनशैली का प्रदर्शन करते हैं। हाल ही में यहां का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। दो शेख एक आलीशान गाड़ी के पास बैठकर एक खूबसूरत सुनहरे बर्तन में चाय का लुत्‍फ उठाते हुए दिख रहे हैं। इसी दौरान वहां दो पहियों पर दौड़ती हुई एक कार से गुजरती है। उस कार पर भी दो शेख लटककर चाय की चुस्‍की लेते हुए दिखते हैं। उस कार को देखकर लगता है जैसे मार्केट में दो पहियों वाली कोई नई कार लॉन्‍च हुई हो।

रास्‍ते से गुजरती कार।

यह पूरा वाकया सड़क किनारे होता है, जहां दो शेख, जो सफेद पोशाक और लाल पगड़ी पहने हुए हैं। सोने और चीनी मिट्टी की प्लेटों से सजी एक मेज पर चाय शेयर करते हुए देखे जा सकते हैं। शेख स्पष्ट रूप से अपने शानदार पल का आनंद ले रहे हैं, जबकि उनकी नज़र पास में खड़ी गाड़ी पर टिकी हुई है। हालांकि, जो चीज दर्शकों का ध्यान खींचती है, वह है कार जो कि एक अविश्वसनीय रचना से उम्मीदों को धता बताती है। दो पहियों पर दौड़ती हुई ये कार काफी आकर्षक नजर आती है। कार में बैठे दोनों शेखों को सड़क किनारे बैठे लोग चौंक कर देखते हैं।

End of Feed