Video: ट्रैक्टर वाले का देसी जुगाड़ देखकर भौचक्के रह गए लोग, बोले- 'सड़क पर आ गई बुलेट ट्रेन'

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 21, 2022, 11:27 AM IST

Jugaad Viral Video: सोशल मीडिया पर जुगाड़ का एक मजेदार वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देखकर ना आप हैरान रह जाएंगे, बल्कि सोच में पड़ जाएंगे। आलम ये है कि इस जुगाड़ वीडियो पर लोग जमकर चटकारे ले रहे हैं।

KEY HIGHLIGHTS
  • देसी जुगाड़ का धांसू वीडियो
  • ट्रैक्टर में देसी जुगाड़ देखकर लोग दंग रह गए
  • सोशल मीडिया पर धमाला मचा रहा है जुगाड़ का ये वीडियो

Desi Jugaad Video: देश-दुनिया में इन दिनों 'जुगाड़ टेक्नोलॉजी' की डिमांड लगातार बढ़ रही है। कुछ लोग तो जुगाड़ से ऐसी-ऐसी चीजें बना देते हैं, जिन्हें देखकर दुनिया दंग रह जाती है। सोशल मीडिया पर भी जुगाड़ के एक से एक मजेदार वीडियो वायरल (Jugaad Viral Video) होते रहते हैं। हालांकि, कुछ जुगाड़ को देखकर हंसी भी छूट जाती है, जबकि कुछ को देखकर लोग सोचने पर मजबूर हो जाते हैं। इसी कड़ी में जुगाड़ का एक और वीडियो सामने आया है, जिसे देखकर लोग दंग रह गए। इतना ही नहीं जुगाड़ वीडियो (Jugaad Funny Video) पर यूजर्स चटकारे लेते हुए कह रहे हैं, 'सड़क पर आ गई बुलेट ट्रेन'।

Jugaad Video

धांसू देसी जुगाड़, (Photo Credit- Instagram)

आप सबने जुगाड़ के कई वीडियो देखे होंगे। कई बार तो बड़े-बड़े दिग्गज भी देसी जुगाड़ देखकर सोच में पड़ जाते हैं। इस वायरल वीडियो (Viral Video) में भी आपको कुछ ऐसा ही देखने को मिलेगा। वीडियो में आप देश सकते हैं एक शख्स सड़क पर टैक्ट्र को दौड़ा रहे हैं। लेकिन, उस ट्रैक्टर में उन्होंने ऐसा जुगाड़ भिड़ाया जिसके सहारे कई ठेले को वों एक साथ खींच रहे हैं। नजारा देखकर ऐसा लग रहा है जैसे कोई रेलगाड़ी जा रही हो। अगर आप गिनती करेंगे तो पता चलेगा ट्रैक्टर के साथ 20 ठेले चल रहे हैं। देखें वीडियो...

End of Feed