Delhi Metro स्टेशन पर लगी अनोखी वेंडिंग मशीन, यात्री यहां से चिप्स या कोल्ड ड्रिंक नहीं बल्कि खरीद सकेंगे अंडरगारमेंट्स

Viral Video: दिल्ली मेट्रो के रोहिणी ईस्ट स्टेशन पर अंडरवियर बेचने वाली वेंडिंग मशीन लगाई गई है, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। आमतौर पर मशीनों में स्नैक्स मिलते हैं, लेकिन यहां इनरवियर देखकर लोग हैरान हैं।

Viral Video: आए दिन दिल्ली मेट्रो के कोई ना कोई वायरल वीडियो हमें देखने को मिलते हैं। कभी लोग वहां डांस का रील्स बनाते नजर आते हैं, तो कभी सीट को लेकर यात्रियों में बहस हो जाती है। लेकिन इस बार दिल्ली मेट्रो एक बिल्कुल अलग कारण से चर्चा में है। वजह है रोहिणी ईस्ट मेट्रो स्टेशन पर लगी एक खास वेंडिंग मशीन, जिसमें चिप्स या कोल्ड ड्रिंक नहीं बल्कि अंडरगारमेंट्स बिक रहे हैं। हाल ही में सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल (Viral Video) हो रहा है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि मेट्रो स्टेशन के अंदर लगी मशीन से लोग ब्रा, बनियान और अंडरवियर जैसी चीजें खरीद सकते हैं।

Delhi Metro viral video

Delhi Metro स्टेशन पर लगी अनोखी वेंडिंग मशीन, देखें वीडियो (Photo: Instagram/baddie.billu)

पहली बार ऐसी मशीन देख महिला रह गई हैरान

बता दें आमतौर पर इस वेंडिंग मशीनों में बिस्कुट, पानी या चॉकलेट मिलती हैं, लेकिन यहां कपड़े बिकते देखकर लोग हैरान रह गए। एक महिला ने जब पहली बार इस मशीन को देखा तो वह भी चौंक गई। वीडियो सामने आते ही लोगों की प्रतिक्रियाएं आने लगीं। कुछ लोगों को यह आइडिया काफी मजेदार लगा। उन्होंने कहा कि अब टेक्नोलॉजी बहुत आगे बढ़ गई है और हर चीज आसानी से मिल रही है। वहीं कई लोगों ने इसे यात्रियों के लिए फायदेमंद भी बताया। उनका कहना है कि कई बार सफर के दौरान अचानक किसी चीज की जरूरत पड़ सकती है, ऐसे में ऐसी मशीन काम आ सकती है।

End of Feed