पिस्टल लहराते हुए स्टेज पर डांस कर रही थी डांसर, वीडियो वायरल होने पर मचा बवाल

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 4, 2022, 10:12 AM IST

Viral Video: सोशल मीडिया पर बिहार से एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक डांसर पिस्टल लहराते हुए नजर आ रही है। वीडियो सामने आने के बाद बवाल मच गया है।

KEY HIGHLIGHTS
  • बिहार के सीवान से चौंकाने वाला वीडियो सामने आया
  • डांसर पिस्टल लहराते हुए डांस कर रही थी
  • नजारा देखकर हैरान रह गए लोग

Viral Video: सोशल मीडिया पर एक ऐसा वीडियो वायरल (Viral Video) हो रहा है, जिसे देखकर लोग दंग रह गए। क्योंकि, एक डांसर स्टेज पर पिस्टल लहराते हुए धमाके अंदाज में डांस कर रही थी। इस वीडियो (Trending Video) ने बवाल मचा दिया है और लोग हैरानी जता रहे हैं। हालांकि, पहली बार नहीं है जब इस तरह का वीडियो वायरल हुआ है। इससे पहले भी इस तरह का नजारा सामने आ चुका है। जिसे लेकर काफी बवाल मचा है।

Dancer Video

पिस्टल लेकर डांस कर रही थी डांसर

दावा किया जा रहा है कि यह वायरल वीडियो बिहार के सीवान जिले का है। दरअसल, बिहार और उत्तर प्रदेश से इस तरह के कई वीडियो सामने आ चुके हैं, जिसमें जश्न के मौके पर लोग पिस्टल लहराते रहते हैं। कई बार तो जमकर बवाल भी मचा है। इस वायरल वीडियो में भी आपको कुछ ऐसा ही देखने को मिलेगा। वीडियो (Shocking Video) में आप देख सकते हैं लाल लहंगा पहने एक महिला डांसर स्टेज पर जमकर डांस कर रही है। डांसर के साथ स्टेज पर कुछ लड़के भी खड़े हैं। वहीं, सामने काफी संख्या में भीड़ जमा है। एक लड़का डांसर के हाथ में पिस्टल थमाता है। डांसर पिस्टल को हवा में लहराते हुए डांस करने लगती है। इस पूरे मामले को कैमरे में कैद कर लिया गया और वीडियो को सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया गया। देखें वीडियो...

End of Feed