Video: कभी देखा है मुर्गों का दंगल, लड़ाई देख बड़े-बड़े पहलवान भी दुम दबाकर भाग जाएंगे

Cockfighting Video: वीडियो में देख सकते हैं कि दोनों मुर्गे एक-दूसरे पर ऐसा टूटते हैं जैसे कोई पहलवान लड़ाई करते हैं। बता दें कि मकर संक्रांति के उत्सव पर आंध्र प्रदेश के कई हिस्सों में यह खेल होता है। इस खेल को कॉक फाइट या मुर्गों की लड़ाई के नाम से जाना जाता है।

Cockfighting Video: मकर संक्रांति के मौके पर आंध्र प्रदेश के विजयवाड़ा से एक अनोखे दंगल का वीडियो सामने आया है। इस वीडियो को देखकर आपको मजा आ जाएगा। वीडियो में दो मुर्गे अनोखा दंगल करते नजर आ रहे हैं। आपने इंसानों के दंगल तो जरूर देखा होगा, लेकिन शायद पहली बार आप वीडियो में मुर्गों का दंगल देख पाएंगे। वीडियो देखकर लोगों को यकीन नहीं हो रहा है कि मुर्गे भी इतना जबरदस्त दंगल कर सकते हैं।

End of Feed