वायरल न्यूज़

Saanp ka Video: एक-दूसरे को ताबड़तोड़ डसते रहे दो सांप, ऐसा अनोखा नजारा आज तक नहीं देखा होगा

Saanp Ka Video: सोशल मीडिया पर एक अनोखा वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें दो सांप आपस में मस्ती करते हुए लड़ रहे हैं। कई लोग तो इस नजारे को देखकर दंग रह गए। वहीं, कुछ लोग इसपर जमकर मजे भी ले रहे हैं।

Image

सांपों की मजेदार लड़ाई (तस्वीर साभार- इंस्टाग्राम)

KEY HIGHLIGHTS
  • सांपों की मजेदार लड़ाई
  • नजारा देखकर चौंक जाएंगे
  • सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

Saanp ka Video: सोशल मीडिया पर जानवरों के भी काफी वीडियो वायरल (Viral Video) होते रहते हैं। इनमें कुछ वीडियो (Shocking Video) तो इतने खतरनाक होते हैं, जिन्हें देखकर लोगों का दिमाग हिल जाता है। वहीं, कुछ वीडियो (Trending Video) को देखकर लोगों की हंसी छूट जाती है। जबकि, कुछ वीडियो (Snake Attack Video) को देखकर दिल पिघल जाता है। यूजर्स भी इन वीडियो को काफी पसंद करते हैं और कई बार तो जमकर चटकारे भी लेते रहते हैं। इसी कड़ी में सांपों की लड़ाई का एक ऐसा वीडियो सामने आया है, जिसे देखकर आप भी दंग रह जाएंगे।

सांप का नाम सुनते ही अक्सर लोगों के पसीने छूट जाते हैं। कई बार जब किसी का सामना सांप से हो जाता है, तो वह कांपते हुए दुम दबाकर भाग खड़ा हो जाता है। लिहाजा, लोग सांपों से दूरी बनाकर ही रखते हैं। लेकिन, इन दिनों एक ऐसा वीडियो सामने आया है, जिसमें दो सांप एक-दूसरे को डसते हुए नजर आ रहे हैं। वीडियो में आप देख सकते हैं एक विशालकाय सांप दूसरे सांप पर हमला कर रहा है। जवाब में छोटा सांप भी उस पर हमला करता है। देखकर ऐसा लगता है कि दोनों एक-दूसरे से मजे लेते हुए खेल रहे हैं। देखें वीडियो...

सांपों की मस्ती

आप में से ज्यादातर लोगों ने ऐसा नजारा पहले नहीं देखा होगा। कुछ लोग तो बार-बार इस वीडियो को देख रहे होंगे। इंस्टाग्राम पर इस वीडियो को 'shubham_uma_snake_saver_ranchi'नाम के पेज से शेयर किया गया है। वीडियो को अब तक हजारों लोग देख चुके हैं। वहीं, कुछ लोग जहां इस पर मजे लेते हुए कमेंट कर रहे हैं, तो कुछ का कहना है कि काफी शॉकिंग नजारा है। तो इस वीडियो पर आपकी क्या प्रतिक्रिया है कमेंट कर जरूर बताएं।

Kaushlendra Pathak
कौशलेंद्र पाठकauthor

कौशलेंद्र पाठक टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कार्यरत हैं। मास कम्युनिकेशन में मास्टर डिग्री हासिल करने के बाद उनका सफर ग्राउंड रिपोर्टिंग से डिजिटल डेस्क तक फैला, जहां उन्होंने कंटेंट की विविध शैलियों को नजदीक से समझा। अजब-गजब, अनोखी, सोशल और ट्रेंडिंग कंटेंट पर उनकी गहरी पकड़ और तेज न्यूज सेंस ने उन्हें डिजिटल दुनिया में एक अलग पहचान दिलाई। वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कौशलेंद्र का ध्यान हमेशा ऐसे कंटेंट पर रहता है जो रीडर्स को नई, दिलचस्प और अनजानी कहानियों से रूबरू कराए—हर बार कुछ अलग, कुछ नया।

और पढ़ें
End of Article