वायरल न्यूज़

Brain Test: मुकद्दर का सिकंदर ही ढूंढ पाएगा 6 नंबर, दम है तो ढूंढकर दिखाएं आप

  • Authored by: Ikramuddin
  • Updated Jan 15, 2025, 10:19 AM IST

Brain Test: दिमाग के साथ आंखों का टेस्ट लेने वाली इस तस्वीर को हल करना बिल्कुल भी आसान नहीं होने वाला है। अगर आप सचमुच जीनियस हैं तो जरूर इस तस्वीर को हल कर लेंगे।

Image

वायरल हो रही इस तस्वीर को हल करना आसान नहीं है।

Brain Test: सोशल मीडिया की अजब-गजब दुनिया में हर समय कुछ ना कुछ छाया ही रहता है। यहां कभी ऐसा कुछ नजर आता है हम भावुक हो जाते हैं। कई बार नजारा देखकर हंसी भी बहुत आती है। मगर अभी जो तस्वीर वायरल हुई है वो किसी का भी दिमाग घुमा देगी। वायरल तस्वीर ऑप्टिकल इल्यूजन से जुड़ी है जिसे हल करना बिल्कुल भी आसान नहीं है। तस्वीर में आपको हर तरफ गणित का 8 नंबर लिखा हुआ नजर आएगा। इसमें ऊपर से नीचे तक सिर्फ यहीं नंबर लिखा हुआ नजर आता है।

दिमाग का टेस्ट लेगी ये तस्वीर

मगर जानते हैं ब्रेन टीजर वाली इस तस्वीर में एक जगह पर गणित का 6 नंबर भी छिपा हुआ है। मगर मजाल है कोई उस नंबर को आसानी से खोजकर दिखा दे। अगर आप खुद को मुकद्दर का सिकंदर समझते हैं तो एक कोशिश जरूर कीजिए। बताइए 8 नंबर की इस भीड़ में छह नंबर कहां छिपा हुआ है। हालांकि इससे पहले चैलेंज पूरा करें एक शर्त भी जान लीजिए।

आपको इस चैलेंज को पूरा करने के लिए सिर्फ पांच सेकंड का समय मिलेगा। अगर आपने इतने समय में इस हल कर लिया तो चैंपियन मान लेंगे हालांकि दिए गए समय में या फिर अभी तक भी जवाब नहीं ढूंढ पाए हैं तो परेशान होने की कोई बात नहीं है। यहां आपको इसका जवाब भी मिलेगा।

यहां देखिए जवाब

Brain Test

देखिए जवाब

देख लिया ना सवाल का जवाब ऐसी जगह छिपा था जिसे खोजना आसान नहीं था। मालूम हो कि ऑप्टिकल इल्यूजन वाली ऐसी तस्वीर से दिमाग और आंखों की अच्छी कसरत भी हो जाती है।

Ikramuddin
Ikramuddin author

<p>पत्रकारिता के पेशे में काम करते हुए करीब 9 साल पूरे हो चले हैं। साल 2011-14 में दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) के डॉ. भीमराव आंबेडकर कॉलेज (BRAC) से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया। फिर भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) नई दिल्ली से साल 2015 में पीजी डिप्लोमा किया। इसके बाद पत्रकारिता के क्षेत्र में दाखिल हुए और सीखने का सिलसिला आज तक जारी है। पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद सबसे पहले लाइव इंडिया टीवी चैनल के डिजिटल प्लेटफॉर्म में काम करने का मौका मिला। लाइव इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल तक काम किया और बहुत कुछ सीखा। राजनीति, खेल और अपराध के साथ तमाम क्षेत्रों में जमकर खबरें बनाईं और हर दिन कुछ नया सीखने का मौका मिला।चुनाव से जुड़ी बारीकियों और जनता से जुड़े मुद्दों को खबरों की शक्ल में कवर करने का काम इसी संस्थान में रहते हुए सीखा। चुनाव में आम लोगों के बुनियादी मुद्दों को समझने और उन्हें खबरिया प्लेटफॉर्म तक लाने का काम भी बखूबी सीखा। खबरों की बारीकियां सीखने और समझने के दौरान इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप के डिजिटल प्लेटफॉर्म जनसत्ता में काम किया। यहां करीब चार साल के करियर के दौरान खबरों से जुड़ी दूसरी बारीकियों को समझना जारी रखा। यहां ट्रेंडिंग खबरों पर खासा ध्यान रहा। सोशल मीडिया से जुड़ी तमाम बारीकियों को समझने का मौका इसी संस्थान में मिला। जनसत्ता डॉट कॉम में करीब चार साल बिताने के बाद जी मीडिया ग्रुप के इंडिया डॉट कॉम डिजिटल प्लेटफॉर्म से जुड़ने का मौका मिला। यहां वायरल, ऑफबीट, टीवी डिबेट और यूट्यूब जैसे प्लेटफॉर्म से रोचक खबरें बनाई। इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल बिताने के बाद सितंबर 2023 में टाइम्स नेटवर्क की प्लेटफॉर्म Timesnowhindi.com में वायरल टीम का हिस्सा हूं।</p>

और पढ़ें
End of Article