Viral Video: मां पर भड़का बेटा, कहा- पढ़ते-पढ़ते मैं बुड्ढा हो जाऊंगा, देखें फिर क्या हुआ?

  • Agency by: Agency
  • Updated Sep 27, 2022, 11:53 AM IST
KEY HIGHLIGHTS
  • बच्चे ने मासूमियत से बनाया माहौल
  • मां से कहा- पढ़ते-पढ़ते बुड्ढा हो जाऊंगा
  • वीडियो देखकर लोग जमकर लगा रहे हैं ठहाके

Viral Video: सोशल मीडिया पर कब, क्या वायरल हो जाए कुछ कहा नहीं जा सकता? कुछ मामले इतने मजेदार और क्यूट होते हैं, जिन्हें देखकर हंसी छूट जाती है। जबकि, कुछ को देखकर काफी हैरानी होती है। वहीं, कुछ पर तो यकीन तक करना मुश्किल हो जाता है। इसी कड़ी में एक बच्चे का ऐसा वीडियो (Funny Video) सामने आया है, जिसे देखकर आप हैरान भी होंगे और उसकी बातें सुनकर जमकर ठहाके भी लगाएंगे।

Baby Video

बच्चे ने माहौल बना दिया (Photo Credit- Instagram )

इन दिनों बच्चे भी अपने अलग-अलग अंदाज से धमाल मचा रहे हैं, जिसके वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल (Viral Video) होते रहते हैं। हालांकि, कुछ बच्चे तो ऐसा बवाल मचाते है, जिनकी बातें सुनकर बडे़ भी हैरान रह जाते हैं। इस वायरल वीडियो में एक बच्चे का आपको ऐसा ही अंदाज देखने को मिलेगा। वीडियो (Trending Video) में आप देख सकते हैं एक बच्चा बड़ी मासूमियत के साथ रो रहा है। बच्चा हाथ में पेंसिल लिए हुए और कुछ लिखने की कोशिश करता है। लेकिन, मम्मी के सामने रोते हुए कहता है कि मैं जिंदगीभर पढ़ाई करते-करते बुड्ढा हो जाऊंगा। पागल मम्मी। वहीं, मम्मी बच्चे की हरकत मोबाइल में रिकॉर्ड करती रहती है। इस दौरान मां भी बच्चे से मजे लेते रहती है। दोनों के बीच किस तरह की बातचीत होती है आप खुद इस वीडियो में लिखें...

End of Feed