Video: बॉर्डर-2 के गाने पर भारतीय सेना के जवानों ने कुछ ऐसा किया डांस, देखकर आप भी दिल हार बैठेंगे

Viral Video: इस देशभक्ति गाने पर भारतीय सेना के जवानों का देश और परिवार के प्रति प्यार उमड़ता दिख रहा है। इस वीडियो में उनका जज्बाती चेहरा भी सामने आ रहा है। अपने घर और गांव से काफी दूर जब वह देश की सीमाओं पर तैनात रहते हैं तो उन्हें अपने घर और गांव की खूब याद आती है।

Viral Video: आपने भारतीय सेना के जवानों को अक्सर सख्त अनुशासन और हाथ में बंदूक के साथ देखा होगा। देश की सुरक्षा के लिए वह -50 डिग्री की भीषण बर्फबारी में कई-कई रात जागकर गुजार देते हैं। वहीं कई बार 50 डिग्री टेंपरेचर की भीषण गर्मी में अपनी देह तपाते बॉर्डर पर खड़े रहते हैं। दूसरी तरफ भारतीय सेना के जवानों का ऐसा वीडियो सामने आया है, जिसे देखकर आप भी अपना दिल हार बैठेंगे। यह वीडियो ऐसा है, जो सामने आते ही सोशल मीडिया पर छा गया है।

Army Jawan Dance

आर्मी जवान का डांस (इंस्टाग्राम)

वीडियो देखकर आप भी दिल हार बैठेंगे

वायरल हो रहे वीडियो में भारतीय सेना का ऐसा अंदाज देने को मिलेगा, जिससे आपको प्यार हो जाएगा। वीडियो में सेना के जवान हाल ही में आई फिल्म 'बॉर्डर-2' के गाने पर थिरकते नजर आ रहे हैं। इस देशभक्ति गाने पर भारतीय सेना के जवानों का देश और परिवार के प्रति प्यार उमड़ता दिख रहा है। इस वीडियो में उनका जज्बाती चेहरा भी सामने आ रहा है। अपने घर और गांव से काफी दूर जब वह देश की सीमाओं पर तैनात रहते हैं तो उन्हें अपने घर और गांव की खूब याद आती है। इसके बाद भी वह अपने कर्तव्य से डिगते नहीं हैं और मौका पर पर अपनी जान भी न्यौछावर कर देते हैं। देखें वीडियो-

End of Feed