Video: 'पूजा' के प्यार में पागल लड़का बिजली के खंभे पर चढ़ा, फिर जो किया देखकर नहीं होगा यकीन

  • Authored by: आदित्य साहू
  • Updated Dec 24, 2022, 01:19 PM IST

Lover Video: शख्स अपनी प्रेमिका 'पूजा' के प्यार में इतना पागल होता है कि बिजली के खंभे में चढ़ जाता है। हो सकता है कि उसकी प्रेमिका उससे नाराज हो और प्रेमिका को मनाने के लिए युवक खंभे पर चढ़ा हो।

KEY HIGHLIGHTS
  • गर्लफ्रेंड को मनाने के लिए खंभे पर चढ़ा युवक
  • खंभे में जा रही था हाई वोल्टेज करेंट
  • वीडियो देखकर रह जाएंगे हैरान

Lover Video: अपने प्यार का इजहार करने के लिए लोग किसी भी हद तक जाने को तैयार रहते हैं। इन दिनों सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। यह वीडियो ऐसा है, जिसे देखकर आपको अपनी आंखों पर भरोसा नहीं होगा। वीडियो में देखा जा सकता है कि एक शख्स अपनी प्रेमिका 'पूजा' के प्यार में इतना पागल होता है कि बिजली के खंभे में चढ़ जाता है। हो सकता है कि उसकी प्रेमिका उससे नाराज हो और प्रेमिका को मनाने के लिए युवक खंभे पर चढ़ा हो।

puja

लवर वीडियो (इंस्टाग्राम)

शॉकिंग वीडियो वायरल

वीडियो में देखा जा सकता है कि खंभे में चढ़कर एक युवक पूजा-पूजा चिल्ला रहा है। वह बार-बार 'पूजा..आई लव यू' बोलता सुनाई दे रहा है। वहीं किसी ने पूरी घटना का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर डाल दिया। जहां से वीडियो तेजी से वायरल हो गया। वीडियो में आप देख सकते हैं कि शख्स जिस बिजली के खंभे पर चढ़ा हुआ है। उसके दोनों तरफ खतरनाक तार लगे हुए हैं। शख्स के हाथ में एक मोबाइल फोन नजर आ रहा है। ऐसा लग रहा है कि शख्स वीडियो कॉल में अपनी गर्लफ्रेंड से बात कर रहा है। देखें वीडियो-

End of Feed