Viral Video: बिल्ली ने किया ऐसा हाहाकारी डांस, देखकर भाग जाएंगे सारे डांसर

  • Authored by: Ikramuddin
  • Updated Feb 18, 2024, 10:34 AM IST

Viral Video: हैरान करने वाले वीडियो में देखेंगे कि बिल्ली ने इतना जबरदस्त डांस कर दिखाया जो किसी के भी होश उड़ा देगा। वीडियो आते ही हर तरफ छा गया है।

Viral Video: सोशल मीडिया में डांस से जुड़े ढेरों वीडियो मौजूद हैं। इनमें एक से बढ़कर एक ऐसे डांस वीडियो नजर आते हैं कि बस देखते रह जाते हैं। मगर कभी इंसानों के अलावा किसी जानवर को डांस करते हुए देखा है? डांस भी ऐसा जो किसी के भी होश उड़ाकर रख दे। अभी एक ऐसा ही जबरदस्त डांस वीडियो सामने आया है। वीडियो बिल्ली के डांस से जुड़ा है, जिसने ऐसा हाहाकारी डांस कर दिखाया जो शायद ही पहले कभी देखा होगा। डांस करते हुए बिल्ली का ये वीडियो कुछ ही समय में हजारों लाखों की तादाद में व्यूज बटोर चुका है। इसपर नेटिजन्स भी जमकर कमेंट कर रहे हैं।

Viral Video

बिल्ली का डांस देखकर कोई भी चकित रह जाएगा। (फोटो- वीडियो स्क्रीनशॉट)

बिल्ली ने दिखाया जबरदस्त डांस

सामने आए कुछ सेकंड के वीडियो में देखेंगे कि पालतू बिल्ली घर में मौजूद है। वो आराम से घर में टहल रही है कि तभी बैकग्राउंड में म्यूजिक बजने लगा। म्यूजिक बजते ही फ्रेम में ऐसा नजारा दिखाई दिया जिसे देखकर मानो सारे डांस भाग जाएंगे। दरअसल डांस के दौरान बिल्ली दो पैरों पर खड़ी हो गई। इसके बाद वो ऐसे-ऐसे स्टेप कर दिखाती है कि देखकर कोई भी शरमाने लग जाए। बिल्ली डांस में ऐसे-ऐसे मूव्स करती है कि बार-बार देखने का मन करेगा।

End of Feed