वायरल न्यूज़

Viral Video: पाकिस्तान में देखे गए शाहरूख खान, दीवाना फिल्म वाले गाने पर काट दिया गदर

  • Authored by: किशन गुप्ता
  • Updated Feb 17, 2024, 10:51 PM IST

सोशल मीडिया पर डांस का एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक शख्स दीवाना फिल्म के गाने पर डांस करता नजर आ रहा है। यह शख्स देखने में शाहरूख खान की तरह लग रहा है।

Image

पाकिस्तानी में दिखा शाहरूख खान का डुप्लीकेट (फोटो साभार - यूट्यूब)

KEY HIGHLIGHTS
  • डांस करता दिखा पाकिस्तानी किंग खान
  • दीवाना फिल्म के गाने पर किया डांस
  • जमकर वायरल हो रहा ये वीडियो

Pakistani Shahrukh Khan Dance Video: कई बार ऐसा होता है कि सोशल मीडिया पर कोई ऐसा शख्स दिख जाता है, जो किसी न किसी से मैच खाता है। कुछ ऐसा ही इस वीडियो (Viral Video) में भी देखने को मिला, जिसे देखने के बाद हर कोई दंग रह गया। जब आप वीडियो को पहली मरतबा देखेंगे तो आपको ये शख्स बॉलीवुड का किंग खान नजर आएगा लेकिन ऐसा बिल्कुल नहीं है। हालांकि, देखने में यह बिल्कुल ही 90 के दशक वाले शाहरूख जैसा नजर आ रहा है।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो (Social Media Viral Video) में जो शख्स दिखाई दे रहा है, वह पाकिस्तान का है न कि शाहरूख खान। हां.. लेकिन यह शख्स देखने में बिल्कुल शाहरूख खान का डुप्लीकेट है, जिसे आप शाहरूख खान की दसवीं कॉपी भी बुला सकते हैं। इसके हाथ फैलाने का स्टाइल और डांस का स्टेप भी लगभग उसी तरह का है, जिसे देखने के बाद आप भी चौंक जाएंगे।

पाकिस्तानी में दिखा शाहरूख खान का डुप्लीकेट

यूट्यूब पर वायरल हो रहे इस वीडियो (Youtube Viral Video) पर काफी लोग अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। ऐसे में एक यूजर ने लिखा है कि जवानी में शाहरूख बिल्कुल ऐसे ही लगते हैं। वहीं, एक अन्य यूजर ने मजे लेते हुए लिखा है कि शाहरूख भी देखकर दंग रह जाएगा। इस वीडियो पर अब तक हजार से अधिक लाइक्स आ चुके हैं। बता दें, इस वीडियो को '@shahrukh786' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। तो आपको ये वीडियो कैसी लगी हमें कमेंट कर जरूर बताएं।

किशन गुप्ता
किशन गुप्ताauthor

<p>देश की धार्मिक राजधानी काशी में जन्म लिया और घाटों पर खेल-कूदकर बड़ा हुआ। साल 2019 में महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में मास्टर्स डिग्री ली। यही से पत्रकारिता की शुरुआत भी हुई। इसी साल जुलाई में हैदराबाद स्थित रामोजी रॉव के स्वामित्व वाले ईटीवी भारत से करियर की शुरुआत हुई। बतौर ट्रेनी यहां एक साल से अधिक का समय बिताया। यह पहली दफा था, जब घर से दूर निकला था। लेकिन चस्का था तो काम करने, एक अच्छा पत्रकार बनने का। यहां रहकर चंद्रयान - 2 को कवर करने का मौका मिला। इसके बाद राजस्थान में शिक्षक भर्ती को लेकर उम्मीदवारों की ओर से हुए हिंसक विरोध को भी करीब से देखा। इस दौरान पथराव का भी सामना करना पड़ा। लेकिन काम करने का एक जुनून था। यह पहली दफा था, जब मैंने किसी बड़ी न्यूज को कवर किया था। इसके बाद ये सिलसिला चलता गया। कुछ समय ऐसा भी आया, जब होम पेज भी काम करने को मिला। करीब एक साल से अधिक समय बिताने के बाद ईटीवी भारत से अलविदा लिया और अपने गृह जिले में पहुंचा, जहां के एक लोकल चैनल टूडेज इंडिया न्यूज में काम करने का मौका मिला। यहां करीब डेढ़ साल से अधिक का समय बिता, जहां रहकर बनारस के साथ-साथ पूर्वांचल को भी कवर करने का मौका मिला। राजनीति और क्राइम की खबरों में खासा रूचि होने के कारण अक्सर फोकस भी इसी पर रहता था। इस दौरान कोविड के दंश को भी देखा। कोरोना काल का यह वो भयानक मंजर था, जिसकी किसी को आशंका न थी। इस दौरान खबरों के माध्यम से देश के दुख-दर्द को करीब से महसूस करने का मौका मिला। फिर मई 2022 में वनइंडिया ज्वाइन कर ली, यहां से फीचर राइटिंग की शुरुआत करते हुए मैंने ट्रैवेल पर काम करना शुरू किया। ऑफिस बैंगलोर था, तो वहां जाने के लिए काफी सोचना भी पड़ा लेकिन दिमाग में था कि बड़ा कुछ करना है तो देश की आर्थिक राजधानी के लिए निकल पड़ा। यहां काफी कम समय ही बिता, करीब 9 महीने तक काम करने के बाद यहां से अलविदा लिया। फिर समय आया देश के प्रतिष्ठित संस्थान टाइम्स नेटवर्क से जुड़ने का। मार्च 2023 में मैं Timesnowhindi.com के वायरल टीम से जुड़ा। इस बीच तमाम ट्रेंडिंग, वायरल और अजब-गजब जैसी कई खबरें की। बीट अलग होने के कारण थोड़ा चैलेंजिंग था लेकिन उस चैलेंज को पूरा करते हुए और चुनौतियों का सामना करते हुए आज एक साल से ऊपर का समय हो गया है।</p>

और पढ़ें
End of Article