VIDEO: बेंगलुरु की सड़कों पर बाइक की सवारी करता दिखा स्‍पाइडर मैन, वायरल वीडियो पर यूजर्स ने लिए मजे

Viral Video: एक्‍स पर शेयर किए गए चार सेकंड लंबे इस वीडियो में सुपरहीरो की पोशाक पहने एक व्यक्ति को पीछे की सीट पर बैठे हुए दिखाया गया है जिसने हेलमेट भी पहना हुआ है। जब बाइक आगे बढ़ती है तो दूसरा शख्‍स वीडियो रिकॉर्ड करने लगता है।

Viral Video: बेंगलुरु का एक वीडियो इन दिनों काफी ज्‍यादा वायरल हो रहा है। इस वीडियो में स्‍पाइडर मैन की ड्रेस पहने एक शख्स को बाइक की सवारी का आनंद लेते हुए दिखाया गया है। इस वीडियो को देखने के बाद यूजर्स ने इस पर कई प्रतिक्रियाएं दी हैं। एक यूजर ने तो वीडियो देखकर इसे "स्पाइडर-मैन की घर वापसी" बता द‍िया। इस वीडियो को बेंगलुरु के विशाल नामक शख्‍स ने एक्स पर शेयर किया है, जिसका कैप्शन है, 'जेपी नगर में स्पाइडर मैन।'

बेंगलुरु की सड़क पर स्‍पाइडर मैन।

एक्‍स पर वायरल हुआ वीडियो

एक्‍स पर शेयर किए गए चार सेकंड लंबे इस वीडियो में सुपरहीरो की पोशाक पहने एक व्यक्ति को पीछे की सीट पर बैठे हुए दिखाया गया है जिसने हेलमेट भी पहना हुआ है। जब बाइक आगे बढ़ती है तो दूसरा शख्‍स वीडियो रिकॉर्ड करने लगता है जिसका जवाब देकर स्‍पाइडर मैन आगे बढ़ जाता है। 21 मई को शेयर किए जाने के बाद से इस वीडियो को 6,800 से ज्‍यादा बार देखा जा चुका है और यह संख्या लगातार बढ़ रही है। कई लोगों ने पोस्ट के कमेंट सेक्शन में जाकर अपने विचार भी साझा किए हैं।

End of Feed