Viral Video: 95 साल की दादी ने शानदार डांस परफॉर्मेंस से सबको चौंकाया, जुनून देख आप भी करेंगे सलाम

Viral Video: 23 जून को शेयर किए गए इस वीडियो को अब तक एक लाख से ज़्यादा बार देखा जा चुका है। पोस्ट को 5,100 से ज़्यादा लाइक्स मिल चुके हैं और यह संख्या बढ़ती ही जा रही है। कई लोगों ने पोस्ट के कमेंट सेक्शन में आकर अपनी प्रतिक्रियाएं भी शेयर की हैं।

Viral Video: तमिलनाडु की रहने वाली 95 वर्षीय महिला का डांस इन दिनों काफी ज्‍यादा वायरल हो रहा है। इनकी डांसिंग स्किल देख कई यूजर्स ने सोशल मीडिया पर तारीफ की है। ओह रसिकम सीमाने गाने पर उनके शानदार डांस को IRAS अनंत रूपनगुडी द्वारा साझा किया गया। शेयर किए जाने के बाद से ही सोशल मीडिया पर तेजी से ये वीडियो वायरल हो रहा है। इस डांस वीडियो को देखने के बाद लोगों ने वृद्ध महिला की जमकर तारीफ की और उनके जुनून को सलाम किया।

डांस करतीं 95 वर्षीय वृद्धा।

रूपनगुडी ने पोस्ट के कैप्शन में लिखा, 'विश्रांति होम फॉर द एज्ड में 95 वर्षीय इस महिला ने एक कार्यक्रम के दौरान इस पुराने तमिल गाने पर डांस किया। माना जाता है कि वह 1940 के दशक में कलाक्षेत्र फाउंडेशन की छात्रा थीं और कहा जाता है कि उसने चंद्रलेखा (1948) जैसी फिल्मों में नृत्य किया था।' उन्होंने इस कैप्‍शन के साथ महिला का एक वीडियो भी पोस्ट किया। इसमें वह नीले और पीले रंग की साड़ी पहने हुए और एक हॉल जैसी जगह में खड़ी दिखाई दे रही हैं। वीडियो में वह ओह रसिकम सीमानेवास गाने पर शानदार तरीके से थिरकती हुई दिखाई दे रही हैं।

End of Feed